बाजार की सड़क से अतिक्रमण हटाने की अपील, बीच सड़क पर लगेगा डिवाइडर

मुंगेर शहर के मुख्य बाजार एक नंबर ट्रैफिक से लेकर मुर्गियाचक मोड़ तक नगर निगम की ओर से फोल्डिंग रोड डिवाइडर लगाया जायेगा.
मुंगेर. मुंगेर शहर के मुख्य बाजार एक नंबर ट्रैफिक से लेकर मुर्गियाचक मोड़ तक नगर निगम की ओर से फोल्डिंग रोड डिवाइडर लगाया जायेगा. डिवाइडर लगाने से पूर्व निगम प्रशासन की ओर से माइकिंग करायी जा रही है कि ठेला वाले मुख्य बाजार की सड़क से हट जायें और टोटो वाले इस मार्ग में टोटो का परिचालन पूरी तरह से बंद करें. शनिवार को ई-रिक्शा से नगर निगम की ओर से मुख्य बाजार में घूम-घूम कर दिन भर माइकिंग करायी गयी. जिसमें फुटपाथी दुकानदारों, ठेला चालकों को आगाह किया जा रहा है कि एक नंबर ट्रैफिक से मुर्गियाचक मुख्य सड़क किनारे दुकान नहीं लगायें, जबकि सड़कों पर ठेला लगाने वाले मुख्य सड़क को छोड़ कर ब्रांच सड़कों पर अपना ठेला लगाना सुनिश्चित करें. जबकि टोटो चालकों को सचेत किया गया कि वे अपने टोटो का परिचालन इस मार्ग में नहीं करेंगे. दूसरे मार्गों का ही टोटो परिचालन के लिए उपयोग में लाये. ठेला वाले, फुटपाथी दुकानदार और टोटो को हिदायत दी गयी कि सूचना के बावजूद अगर मुख्य बाजार की सड़कों पर ठेला मिला और टोटो परिचालित होते दिखी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
मुख्य बाजार एक नंबर ट्रैफिक से मुर्गियाचक तक की सड़क के बीच फोल्डिंग डिवाइडर लगाया जाना है. इसके लिए निर्माण सामग्री संवेदक द्वारा मंगवा लिया गया है. डिवाइडर निर्माण के दौरान असुविधा नहीं हो, इसको लेकर माइकिंग करायी जा रही है.कुमार अभिषेक, नगर आयुक्तB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




