ePaper

संबद्ध कॉलेज के शिक्षकों के हड़ताल से उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य रहा बाधित

Updated at : 27 May 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
संबद्ध कॉलेज के शिक्षकों के हड़ताल से उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य रहा बाधित

शिक्षकों के धरने को लेकर अब विश्वविद्यालय के कोई अधिकारी वार्ता तक के लिये नहीं आ रहे हैं.

विज्ञापन

– 20 मई से बकाये राशि की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं संबद्ध कॉलेज के शिक्षक मुंगेर उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन व प्रैक्ट्रिकल परीक्षा के बकाये राशि की मांग को लेकर 20 मई से बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले संबद्ध कॉलेज के शिक्षक हड़ताल पर है. वहीं बकाये राशि की मांग को लेकर शिक्षकों का धरना प्रदर्शन आठवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा. जिसके कारण पिछले आठ दिनों से स्नातक सेमेस्टर-3 के उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य बाधित है. महासंघ के मुंगेर विश्वविद्यालय अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय द्वारा कई सत्र के बकाया मूल्यांकन राशि, प्रैक्ट्रिकल की मूल्यांकन राशि तथा वीक्षण कार्य की राशि अबतक शिक्षकों को नहीं दी गयी है. जिसमें सत्र 2020-23 स्नातक पार्ट-2, सत्र 2021-24 स्नातक पार्ट-3, सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-1, सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 तथा सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य की राशि अबतक नहीं दी गयी है. 22 मई को कुलपति प्रो. संजय कुमार से शिक्षकों द्वारा अपने बकाये राशि की मांग को लेकर वार्ता की गयी. जिसमें कुलपति द्वारा जल्द ही उनके बकाये राशि के भुगतान का आश्वासन दिया गया. जबकि 24 मई को दोबारा परीक्षा नियंत्रक से वार्ता की गयी, लेकिन वहां भी केवल आश्वासन दिया गया. जबकि अबतक बकाये राशि के भुगतान को लेकर कोई कार्य तक नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के धरने को लेकर अब विश्वविद्यालय के कोई अधिकारी वार्ता तक के लिये नहीं आ रहे हैं. जिससे शिक्षकों में रोष बढ़ता जा रहा है. ऐसे में जबतक बकाये राशि का भुगतान नहीं किया जायेगा, तबतक शिक्षकों का हड़ताल व धरना जारी रहेगा. मौके पर रामानुज सिंह, प्रो. रामचरित्र, भवानी शंकर सहाय, जय किशोर शाह, सुधांशु शेखर, सच्चिदानंद प्रसाद, रामविलास चौधरी, रामकुमार सिंह अरुण प्रसाद सिंह, रमाकांत सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन