ईद को लेकर खजुर, इत्र, टोपी, कपड़ा, शृंगार प्रसाधन के साथ ही सेवई की जमकर हो रही खरीदारी

Updated at : 14 Mar 2026 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
ईद को लेकर खजुर, इत्र, टोपी, कपड़ा, शृंगार प्रसाधन के साथ ही सेवई की जमकर हो रही खरीदारी

माह-ए-रमजान जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है उसी रफ्तार से ईद को लेकर लोग तैयारी में जुट गये हैं

विज्ञापन

मुंगेर. माह-ए-रमजान जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है उसी रफ्तार से ईद को लेकर लोग तैयारी में जुट गये हैं. हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि ईद कब मनाया जायेगा. अगर 19 मार्च को चांद का दीदार हुआ तो शुक्रवार को ईद मनाया जायेगा. नहीं हो शनिवार को ईद का त्योहार होगा, लेकिन बाजार में अभी से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है. जिसे देख कर लगता है कि ईद से पहले ही बाजार में चांद रात जैसी भीड़ खरीदारी जुट गयी है. बाजार में चहल-पहल देखी गयी. सुबह से शाम तक लोग खरीदारी करते दिखे.

सेवई से पटा बाजार, जमकर हो रही खरीदारी

ईद की तैयारी में लोग अभी से ही जुट गये है. बाजार सेवई से पट गया है. बाजार में सेवइयों की बिक्री ने जोर पकड़ लिया है. जहां हाथ से बनी सेवइयों की भारी मांग है. रमज़ान के दौरान खास तौर पर आखिरी दिनों में, लोग पारंपरिक शीर खुरमा और अन्य मीठे व्यंजन बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की सेवइयाें का इस्तेमाल करते है. यहीं कारण है कि बाजारों में सेंवई की दुकान सजी हुई है, जहां सौ से दो सौ रुपये किलो तक की सेंवई बिक रही है, जबकि बाजार में खजूर की भी जमकर बिक्री शुरू हो गयी है. मुंबई सहित अन्य प्रदेशों से खजूर मंगाया गया है. सौ रुपये प्रति किलो से खजूर की शुरुआत हो रही है. ब्रांडेड के साथ ही लोकल खजूर बाजार में मिल रहा है.

टोपी और इत्र की बढ़ी डिमांड

ईद को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक के बीच तुर्की व अफगानी टोपियों और फिरदौस इत्र की भारी मांग हो रही है. ईद-उल-फितर के पर्व से पहले बाजारों में रौनक बढ़ गयी है. 20 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की टोपी बाजार में बिक रहा है, जबकि 20 रुपये से लेकर 2000 तक का इत्र की खरीदारी लोग कर रहे है.

कपड़ा, शृंगार प्रसाधन और जूते-चप्पल का बाजार गर्म

ईद को लेकर सिर्फ दुकान के अंदर ही नहीं, बल्कि फुटपाथ पर भी कपड़ा, जुता-चप्पल की दुकान सजी हुई है. कपड़ों की दुकानों में नये-नये डिजाइन के कुर्ता-पायजामा, शेरवानी, बच्चों के कपड़े व महिलाओं के लिए आकर्षक ड्रेस उपलब्ध कराया गया है. इसमें युवाओं को अरमानी का कुर्ता पायजामा, बुटकट पैंट, मोमफीट पैंट, पोपको, ओल्डमुनी व डेनिम शर्ट लुभा रहा है. वहीं महिलाओं को अफगानी लहंगा, प्लाजो, गरारा, आलिया सूट व बनारसी गरारा पंसद आ रहा है. वहीं जूते-चप्पल, चूड़ी, कॉस्मेटिक की दुकान पर खरीदारों की भीड़ लगी रह रही है. ईद को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और बाजारों की यह रौनक त्योहार की खुशी को बढ़ा रही है.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन