ePaper

अब फाइलेरिया दवा खिलाने के बाद ऊंगली पर लगेंगे निशान

Updated at : 07 Feb 2026 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
अब फाइलेरिया दवा खिलाने के बाद ऊंगली पर लगेंगे निशान

जिले में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनस्ट्रेशन (एमडीए) आरंभ किया जा रहा है. 27 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान जिन भी लोगों को फाइलेरिया की निर्धारित दवा अल्बेंडाजोल व डीईसी खिलायी जायेगी

विज्ञापन

जिले में कुल 14 लाख 36 हजार 984 लाभुकों को दवा खिलाने का लक्ष्य

मुंगेर.

जिले में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनस्ट्रेशन (एमडीए) आरंभ किया जा रहा है. 27 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान जिन भी लोगों को फाइलेरिया की निर्धारित दवा अल्बेंडाजोल व डीईसी खिलायी जायेगी, उस लाभुक के हाथों पर आशा, सेविका या संबंधित टीम द्वारा निशान लगाया जायेगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी लोगों को दवा खिलायी जा रही है. इस अभियान के दौरान जिले में कुल 14 लाख 36 हजार 984 लाभुकों को दवा खिलायी जानी है. इसके लिए कुल 760 टीम, 1,119 आशा, 201 सेविका, 200 वॉलेंटियर को लगाया गया है. उक्त जानकारी प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में शनिवार को आयोजित प्रेस कार्याशाला के दौरान सिविल सर्जन डॉ राजू ने दी. यहां उनके साथ जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ रामप्रवेश प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन मौजूद थे.

जिले में 14.36 लाख लोगों को खिलायी जायेगी दवा

सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में 10 से 27 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान आशा, सेविका या वॉलेंटियर घर-घर जाकर लोगों को अल्बेंडाजोल और डाइएथिलकार्बामाजीन की दवा खिलायेंगे. उन्होंने बताया कि इसमें दो से पांच वर्ष से कम आयु, 5 से 15 आयु वर्ग से कम व 15 आयु वर्ग से ऊपर के लोगों को निर्धारित डोज खिलायी जानी है. जबकि अभियान के दौरान दो साल से कम आयु के बच्चे, गर्भवती व गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को यह दवा नहीं खिलायी जानी है. साथ ही जिन लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलायी जानी है. उसे खाली पेट दवा नहीं खिलाना है.

11 फरवरी को लगेगा मेगा शिविर, 3 लाख का लक्ष्य

जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी ने बताया कि एमडीए कार्यक्रम के तहत 11 फरवरी को जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मेगा शिविर लगाया जायेगा. इस दौरान जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलायी जायेगी. उन्होंने बताया कि मेगा शिविर में लगभग 3 लाख लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जबकि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार इस वर्ष एमडीए कार्यक्रम के दौरान 93 प्रतिशत लक्ष्य निर्धारित किया गया है, क्योंकि साल 2025 में जिला द्वारा एमडीए कार्यक्रम के दौरान 83 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया गया था.

रमजान से पहले विशेष समुदाय पर रहेगा फोकस

जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी ने बताया कि 18 फरवरी से रमजान भी आरंभ होना है. ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोगों को रमजान आरंभ होने से पहले उनके धार्मिक मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुये फाइलेरिया की दवा खिलाया जायेगा. इसके लिये 10 से 18 फरवरी तक विशेष रूप से विशेष समुदाय वाले क्षेत्रों में लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलायी जायेगी. मौके पर जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार पंकज कुमार प्रणव सहित सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे.

डोर-टू डोर जाएंगे कर्मी

मुंगेर. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि एनडीए कार्यक्रम के दौरान कई बार शिकायत मिलती है कि कुछ क्षेत्र में लोगों को दवा नहीं खिलायी गयी है अथवा किसी बच्चे को घर पर दवा खिलाने के बाद स्कूल में दोबारा दवा खिलाया जाता है. ऐसे में इस बार एमडीए कार्यक्रम के दौरान आशा, सेविका, संबंधित टीम को निर्देशित किया गया है कि लोगों को दवा खिलाने के बाद उनकी ऊंगली पर लाल निशान लायेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी लोगों को दवा खिलायी जा रही है. इसके अतिरिक्त डोर-टू-डोर दवा खिलाने के दौरान संबंधित टीम उस घर के बाहर कितने लोगों को दवा खिलायी गयी. इसकी संख्या लिखी जायेगी.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन