ePaper

पीजी सेमेस्टर-1 के तीसरे मैरिट लिस्ट में चयनित 165 विद्यार्थियों की नामांकन व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरंभ

Updated at : 09 Dec 2025 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 के तीसरे मैरिट लिस्ट में चयनित 165 विद्यार्थियों की नामांकन व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरंभ

नामांकन कराने को लेकर 9 से 12 दिसंबर तक का समय दिया जा रहा है.

विज्ञापन

– कला संकाय के लिये 141 तथा विज्ञान संकाय में 24 विद्यार्थियों का किया गया है चयन

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर के लिये सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में तीसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें चयनित 165 विद्यार्थियों के लिए मंगलवार से नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 12 दिसंबर तक समय दिया गया है. जबकि रजिस्ट्रेशन के लिए 13 दिसंबर का समय दिया गया है.

बता दें कि एमयू द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 के लिए जारी तीसरे मैरिट लिस्ट में कला संकाय के लिये 141 तथा विज्ञान संकाय में 24 विद्यार्थियों का चयन किया है. तीसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को नामांकन कराने को लेकर 9 से 12 दिसंबर तक का समय दिया जा रहा है. इस दौरान विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए नामांकन लेंगे. वहीं जिन छात्र-छात्राओं द्वारा 12 दिसंबर तक नामांकन शुल्क जमा कर दिया जायेगा. वैसे विद्यार्थियों को ही दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराते हुए 13 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने का समय दिया जायेगा.

तीन मैरिट लिस्ट में अबतक कुल 4,256 विद्यार्थियों का किया गया है चयन

विदित हो कि एमयू के 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर के लिये पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर कुल 5,495 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें से अबतक जारी तीन मैरिट लिस्ट में कुल 4,256 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इसमें जहां पहले मैरिट लिस्ट में 3,560, दूसरे मैरिट लिस्ट में 351 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. वही तीसरे मैरिट लिस्ट में 165 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. तीनो मैरिट लिस्ट को मिलाकर अबतक पीजी के लिए कला संकाय में 4,334, विज्ञान संकाय में 1,024 तथा वाणिज्य संकाय के लिये 137 विद्यार्थियों ने आवेदन किया. जबकि उक्त सत्र में अबतक कुल 2,984 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 2,308, विज्ञान संकाय में 574 तथा वाणिज्य संकाय में 102 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. वहीं उक्त सत्र में कुल 2,907 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया. जिसमें कला संकाय में 2,264, विज्ञान संकाय में 543 तथा वाणिज्य संकाय में 100 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इधर अब 12 दिसंबर तक तीसरे मैरिट लिस्ट में चयनित 165 विद्यार्थियों के लिए नामांकन व 13 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन