जमालपुर में अतिरिक्त प्लेटफार्म स्वीकृति नहीं

जमालपुर में अतिरिक्त प्लेटफार्म स्वीकृति नहीं
जमालपुर. जबतक जमालपुर में कोचिंग मेंटेनेंस फैसिलिटी विकसित नहीं कर लिया जाता, तबतक यहां से होकर नई ट्रेन नहीं चलाई जा सकती. उक्त बातें गुरुवार को मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने जमालपुर में कही. वे यहां अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जमालपुर स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि इस योजना पर पहले से काम चल रहा है. गुड्स ट्रेन मेंटेनेंस फैसिलिटी पर भी काम चल रहा है. जब इस फैसिलिटी का काम पूरा कर लिया जाएगा, तभी जमालपुर से होकर नई ट्रेन चलाने के बारे में कोई निर्णय लिया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि ट्रेन चालू करने के लिए एक बेसिक रिक्वायरमेंट होती है. जिसमें वहां इसका मेंटेनेंस फैसिलिटी उपलब्ध हो. भागलपुर डिविजन का सबसे बड़ा कोचिंग डिपो है. जहां सभी ट्रेन का मेंटेनेंस कर रहे हैं. वहीं गोड्डा में कोचिंग डिपो बनाया है और जमालपुर में भी कोचिंग डिपो का कार्य चल रहा है. पूछे जाने पर की कोचिंग डिपो का काम कब तक पूरा हो जाएगा. उन्होंने बताया कि एक साल और लगेगा, क्योंकि वह बड़ा कार्य है. उन्होंने आशा जताई कि इस साल के अंत तक वह कार्य पूरा कर लिया जाएगा . अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों के बारे में उन्होंने कहा कि जमालपुर में अच्छा काम चल रहा है. स्टेशन कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. फिनिशिंग का कार्य बांकी है. वहीं कमर्शियल बिल्डिंग में कुछ काम बचा हुआ है. जिसमें एस्केलेटर बांकी है. एक महीने के अंदर सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के सेकंड फेज के कार्य को मुख्यालय की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा है. द्वितीय चरण में सबसे महत्वपूर्ण काम प्लेटफार्म का होगा. प्लेटफार्म का सरफेस बेहतर करना है. प्लेटफार्म पर यूरिनल और टॉयलेट भी बनवाना है. इसके अतिरिक्त सेकंड फेज का स्टेशन में प्रवेश के लिए दूसरा एंट्री पॉइंट या एंट्री गेट बनाया जाएगा. जहां टिकट काउंटर आदि की भी व्यवस्था रहेगी. जमालपुर में प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने और रेल कारखाना की तरफ की जमीन को अधिग्रहित कर वहां प्लेटफार्म बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ईएसपी बना रहे हैं, क्योंकि वह काफी बड़ा काम है, इसलिए उसमें लागत ज्यादा आएगी. प्लेटफॉर्म निर्माण का काम तभी आरंभ होगा, जब इसे स्वीकृत कर लेंगे. मौके पर डिविजनल ऑपरेटिंग मैनेजर एके मौर्य, सीनियर डिवीजनल इंजीनियर कोऑर्डिनेशन नीरज कुमार, गति शक्ति के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश नागराले, स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार, आरपीएफ इंचार्ज मुकेश कुमार, राजीव नयन आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




