अभिषेक आनंद बने मुंगेर सदर व अनिल बने खड़गपुर के एसडीपीओ

Updated at : 09 Mar 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
अभिषेक आनंद बने मुंगेर सदर व अनिल बने खड़गपुर के एसडीपीओ

बिहार पुलिस मुख्यालय ने रविवार को 100 से अधिक एसडीपीओ का स्थानांतरण किया है. जिसमें मुंगेर सदर और खड़गपुर एसडीपीओ भी शामिल हैं.

विज्ञापन

मुंगेर. बिहार पुलिस मुख्यालय ने रविवार को 100 से अधिक एसडीपीओ का स्थानांतरण किया है. जिसमें मुंगेर सदर और खड़गपुर एसडीपीओ भी शामिल हैं. जबकि साइबर क्राइम पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कुमारी शिया भारती को भेजा गया है. जारी अधिसूचना के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर राजेश कुमार को यहां से हटा कर पुलिस उपाधीक्षक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) बिहार पटना के पद पर तैनात किया गया है. जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1(पश्चिमी) मुज्जफरपुर के पद पर तैनात अभिषेक आनंद को मुंगेर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. इधर खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार का स्थानांतरण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 सदर सिवान के पद पर किया गया है. जबकि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) बिहार पटना के पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खड़गपुर बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन