न्यू फरक्का के एक युवक बेहोशी हालत में बरामद

Published by : ANAND KUMAR Updated At : 14 Dec 2025 11:30 PM

विज्ञापन

न्यू फरक्का के एक युवक को जमालपुर पुलिस ने रविवार की सुबह सदर बाजार इलाके से बेहोशी की हालत में बरामद किया

विज्ञापन

जमालपुर.

न्यू फरक्का के एक युवक को जमालपुर पुलिस ने रविवार की सुबह सदर बाजार इलाके से बेहोशी की हालत में बरामद किया. पुलिस ने उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर पहुंचाया. जहां इलाज कर रहे डॉ पंकज कुमार ने बताया कि युवक के सिर में चोट लगी है. उसकी पहचान तब संभव हो पाई जब उसके पॉकेट की तलाशी ली गई और उसके जेब से 13 दिसंबर को मालदा से भटिंडा तक का यात्रा टिकट बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि संभव है कि उक्त युवक नशा खुरानी गिरोह का शिकार हुआ हो. पूरी तरह होश में आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि न्यू फरक्का से बठिंडा जाने के लिए टिकट लेने के बावजूद यह युवक जमालपुर के सदर बाजार इलाके में कैसे पहुंचा और वह लहुलुहान हो गया. हालांकि युवक का उपचार जारी है और वह पूरी तरह होश में नहीं आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन