ePaper

जमालपुर में विश्वविद्यालय निर्माण की मांग को लेकर राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

Updated at : 19 Mar 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
जमालपुर में विश्वविद्यालय निर्माण की मांग को लेकर राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय जमालपुर निर्माण संघर्ष समिति के तत्वावधान में बुधवार को शहर के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, सामाजिक और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक मारवाड़ी धर्मशाला में हुई.

विज्ञापन

जमालपुर. मुंगेर विश्वविद्यालय जमालपुर निर्माण संघर्ष समिति के तत्वावधान में बुधवार को शहर के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, सामाजिक और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक मारवाड़ी धर्मशाला में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रो. श्यामदेव भगत ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 22 मार्च को एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेंगे. प्रो. श्यामदेव ने कहा कि आजादी के बाद से जमालपुर के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार हुआ है. केंद्र एवं राज्य सरकार यहां से स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस, टीए कैंप जैसे संस्थान को बंद करवा दिया तथा आम लोगों को रोजगार देने वाला पत्थर फोड़ने का कारोबार भी बंद है. पिछले कुछ वर्षों में वानिकी महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज जैसे संस्थान अन्य जगह चले गए. लेकिन जमालपुर को आजादी के बाद आज तक कुछ भी नहीं मिला. रेल नगरी जमालपुर के आसपास मुंगेर विश्वविद्यालय कैंपस निर्माण के लिए सैकड़ों एकड़ से अधिक जमीन उपलब्ध है. इसलिए जमालपुर के तमाम जनता ने यह फैसला लिया है कि 22 मार्च को एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे. मौके पर जमालपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के संजीव कुमार उर्फ बबलू, सरदार मन्नी सिंह, निशांत कुमार, चंदन पासवान, दीपक कुमार, भूपेंद्र नाथ सिंह, रविंद्र कुमार रवि, प्रो. राजीव नयन, कपिलदेव मंड सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन