किराना व जूते-चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Updated at : 07 Mar 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन

शुक्रवार की अहले सुबह नगर के मुख्य बाजार स्थित कुलकुला स्थान के समीप तीन दुकान में भीषण अगलगी की घटना घटी.
विज्ञापन
कुलकुला स्थान के समीप तीन दुकान में लगी आग, एक दुकान में हुई आंशिक क्षति
हवेली खड़गपुर. शुक्रवार की अहले सुबह नगर के मुख्य बाजार स्थित कुलकुला स्थान के समीप तीन दुकान में भीषण अगलगी की घटना घटी. इस घटना में लगभग चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. जबकि एक दुकान में आंशिक क्षति हुई है. अग्निशमन कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाया. जानकारी के अनुसार नगर के कुलकुला स्थान के समीप रवि केशरी के किराना व मसाला दुकान और रियाज अली के जूता- चप्पल की दुकान में आग लग गई. जिससे इन दोनों दुकानों में रखा समान राख में तब्दील हो गया. जबकि इसी दोनों दुकान से सटे राजू विश्वकर्मा की भांति, कुदाल और हंसुआ का बेत जल गया. अगलगी होते देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन कर्मियों को दिया. लेकिन अग्निशमन कर्मियों ने फोन रिसिव नहीं किया. तब इसकी सूचना खड़गपुर पुलिस के 112 नंबर पर दी गई. जिसके बाद खड़गपुर पुलिस ने अग्निशमन विभाग के कर्मियों को सूचना दिया और अग्निशमनकर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. तबतक दुकान में रखा समान जलकर राख हो गया. गनीमत रहा कि समीप के अन्य दुकान अगलगी की चपेट में नहीं आया, अन्यथा व्यापक क्षति हो सकती थी. अनुमान के मुताबिक इन तीनों दुकानों में लगभग चार लाख रुपए मूल्य के सामान का नुकसान हुआ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




