ePaper

काली पहाड़ी पर देखने को मिला आस्था, श्रद्धा और पिकनिक का अद्भुत संगम

Updated at : 02 Jan 2026 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
काली पहाड़ी पर देखने को मिला आस्था, श्रद्धा और पिकनिक का अद्भुत संगम

40-50 हजार श्रद्धालुओं ने क्षेत्र का किया भ्रमण

विज्ञापन

जमालपुर. नये साल के आगमन को लेकर गुरुवार को जमालपुर के काली पहाड़ी क्षेत्र में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. आलम यह हो गया कि पहाड़ पर चढ़ने-उतरने के लिए लोगों को काफी देर इंतजार करना पड़ा. इस दौरान 40-50 हजार श्रद्धालुओं ने काली पहाड़ी क्षेत्र का भ्रमण किया, यहां आस्था, श्रद्धा और पिकनिक का अद्भुत संगम देखने को मिला. नववर्ष के आगमन को लेकर काली पहाड़ी क्षेत्र में गुरुवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद गुलजार रहा. लोगों की भारी भीड़ काली पहाड़ी की चोटी पर स्थित पांडु पुत्र अर्जुन द्वारा स्थापित माता यमला काली मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंची. पिकनिक मनाने वालों की संख्या भी अधिक रही. फिल्टर पहाड़ी पर भी लोगों ने पिकनिक का आनंद लिया. नववर्ष के आगमन को लेकर सुबह से ही काली पहाड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होने लगी थी. इस बीच जब बेगूसराय और खगड़िया की ओर से डेमू ट्रेन जमालपुर पहुंची. तब लोगों की संख्या बढ़ गयी. ऐसा ही हाल तब हुआ जब किऊल की ओर से पैसेंजर ट्रेन जमालपुर पहुंची. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस बार दूर दराज के लोग बड़ी संख्या में जमालपुर पहुंचे थे. हालांकि संसाधन विहीन काली पहाड़ी के बावजूद लोगों की भारी उपस्थिति ने बुद्धिजीवियों को यह सोचने पर विवश कर दिया है कि यदि यहां संसाधन उपलब्ध करा दिया जाये, तो बड़ी संख्या में पर्यटक और सैलानी प्रतिदिन यहां पहुंच सकते हैं. दूसरी तरफ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस को सतर्क देखा गया. पहाड़ी के नीचे और नहर के आसपास बाजार देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं को लुभाने वाले कई प्रकार की सामग्रियों की बिक्री हो रही थी. वहीं पर्यटकों के लिए खाने-पीने की वस्तुओं की बिक्री हो रही थी. हालांकि गुरुवार को मौसम खुशनुमा था. ठंडी हवा बेशक चल रही थी, पर धूप भी निकली हुई थी. इसने लोगों के उत्साह में चार चांद लगा दिया. इस बीच नववर्ष को लेकर श्रद्धालु भक्तजन अपने परिजनों के साथ यहां महाभारत कालीन माता यमला काली मंदिर में पूजा अर्चना की और समीप के मनोकामना वृक्ष में हजारों लोगों ने मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की. मंदिर के पुजारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि दिनभर माता के मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बना रहा. दिन निकलने के साथ-साथ सैलानियों की भीड़ भी बढ़ती चली गयी. इस बार टेरिटोरियल आर्मी के समीप का गेट सैलानियों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया था. इस गेट के साथ ही सेंट्रल स्कूल की तरफ की सड़क से भी सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला बना रहा. पुलिस की तैनाती के बावजूद मोटरसाइकिल सवार पहाड़ी तक पहुंच गये थे. दूसरी तरफ फिल्टर पहाड़ी पर कुछ लोग पिकनिक मनाते देखे गये. ये लोग अपने घर से कच्ची खाद्य सामग्री लेकर वहां पहुंचे थे और वहां चूल्हा बना कर खाना तैयार कर पिकनिक का आनंद लिया. देर संध्या तक काली पहाड़ी क्षेत्र में जय माता यमला काली का शोर गूंजता रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन