दियारे में फसल लूट व कब्जा को लेकर गरजती रही हैं बंदूकें
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :28 Feb 2017 9:17 AM
विज्ञापन

मुठभेड़. पुलिस व अपराधियों के बीच चलीं 211 चक्र गोलियां दियारा में लूट की घटना अक्सर होती रही है. अपराधी जमीन कब्जा करने के लिए भी हथियार का भय दिखाते हैं. किसी भी किसान की लगायी फसल लूट ले जाते हैं. लेकिन सोमवार को पुलिस ने मेहुली दियारा में जमीन कब्जा करने के अपराधियों के […]
विज्ञापन
मुठभेड़. पुलिस व अपराधियों के बीच चलीं 211 चक्र गोलियां
दियारा में लूट की घटना अक्सर होती रही है. अपराधी जमीन कब्जा करने के लिए भी हथियार का भय दिखाते हैं. किसी भी किसान की लगायी फसल लूट ले जाते हैं. लेकिन सोमवार को पुलिस ने मेहुली दियारा में जमीन कब्जा करने के अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. वहीं मथार दियारा के सरपंच सहित उसके पुत्र, दामाद को गिरफ्तार किया है. इतना ही नहीं बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किये हैं.
मुंगेर : ” जोरू-जमीन जोर के… नहीं तो किसी ओर के ” वाली कहावत दियारा क्षेत्र में हमेशा से ही चरितार्थ होती रही है. दियारा क्षेत्र में फसल लूट एवं जमीन पर कब्जा को लेकर बंदूकें हमेशा गरजती रहती है. जो ताकतवर हैं, उसके कब्जे में उतनी ही जमीन है. जमीन में फसल कोई भी बोये लेकिन फसल पकने के बाद काटता वही है जो ताकतवर है. यही कारण है कि दियारा क्षेत्र में दबंग व अपराधियों का साम्राज्य चलता रहा है. जिसके पास जितने हथियार व पहलवान है वह उतना ही ताकतवर है. सोमवार को मुंगेर पुलिस ने महुली दियारा में जमीन कब्जा के एक बड़ी योजना को नाकाम कर दिया और मथार दियारा के सरपंच सहित उसके पुत्र, दामाद को गिरफ्तार किया है. यूं तो पुलिस ने इनके कब्जे से 11 राइफल जब्त की है. लेकिन इनमें आधे दर्जन राइफल लाइसेंसी है.
पुलिस अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ : एसपी आशीष भारती का कहना है कि फसल लूट की सूचना पर पुलिस मोहली दियारा पहुंची. पुलिस को देखते ही अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग प्रारंभ कर दिया. पुलिस द्वारा कई बार अपराधियों को आत्मसमर्पण करने को कहा गया.
लेकिन अपराधियों की ओर से फायरिंग जारी रहा. आत्मरक्षार्थ पुलिस को जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग करनी पड़ी. अपराधियों ने जहां लगभग 150 चक्र गोलियां दागी. वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में 61 चक्र गोलियां चलायी.
इनकी हुई गिरफ्तारी : पुलिस ने खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार गांव निवासी सरपंच शिवनंदन प्रसाद यादव, उसका पुत्र गिरधर कुमार यादव, दामाद मानसी निवासी रविश यादव, मथार निवासी गुड्डु कुमार, अशोक यादव, प्रकाश यादव, मरखंडी टोला मथार दिवासी पांडव यादव, मनोज यादव, मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीतलाल टोला टीकारामपुर निवासी राजीव कुमार को गिरफ्तार किया. जबकि बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी कुख्यात अपराधी सिंटू यादव भी अपने गिरोह के साथ शिवनंदन सिंह के बुलावे पर मोहली दियारा पहुंचा था. पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी के दौरान सिंटू यादव, मथार के चिंटु शर्मा, सच्चिदानंद यादव एवं गिरफ्तार सरपंच शिवनंदन प्रसाद यादव का बेटा सुनील यादव सहित अन्य अपराधी फरार हो गये.
छापेमारी में थे शामिल : छापेमारी में एएसपी हरिशंकर कुमार, एएसपी अभियान राणा नवीन, मुफस्सिल इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजीव कुमार, अवर निरीक्षक पल्लव कुमार, जमालपुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु, पूरबसराय ओपी प्रभारी सफदर अली सहित जिला बल एवं एसटीएफ के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










