साथी मजदूर खोलेगा मौत का राज

मुंगेर : सेटरिंग मजदूर मो आजम के मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस परेशान है. हालांकि मृतक के भाई के बयान पर निर्माणाधीन मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो सेटरिंग खोलने के दौरान दुर्घटना में मो. आजम का सीना बुरी तरह तेज धारदार वस्तु से […]
मुंगेर : सेटरिंग मजदूर मो आजम के मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस परेशान है. हालांकि मृतक के भाई के बयान पर निर्माणाधीन मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो सेटरिंग खोलने के दौरान दुर्घटना में मो. आजम का सीना बुरी तरह तेज धारदार वस्तु से कट गया. मौके पर मौजूद उसे अस्पताल ले जाने के लिए बाहर निकाल रहा था तब तक उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद सभी लोग भाग खड़ा हुआ.
इधर दुर्घटना अथवा हत्या में पुलिस उलझ गयी है. पुलिस ने शव को निर्माणाधीन मकान के सामने रोड पर से बरामद किया. पुलिस ने मौके पर से दो साइकिल एवं दो जोड़ी चप्पल बरामद किया. जबकि घर से किसी प्रकार का तेज धारदार वाली वस्तु भी नहीं मिली. जबकि एक कपड़ा भी बगल के झाड़ी से मिली. पुलिस अब उस दूसरे मजदूर की तालाश में जुट गयी है जो मृतक के साथ काम कर रहा था. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










