बिहार-यूपी स्पेशल एरिया कमेटी का सचिव है उमेश
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :20 Feb 2017 4:52 AM
विज्ञापन

दौलतपुर से पकड़ा गया कुरसेला का उमेश अपना नाम बदल कर अभिमन्यु उर्फ मनोज के रूप में अपनी पत्नी के साथ रहता था. जमालपुर : जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गायत्रीनगर से पिछले 17 फरवरी शुक्रवार को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार उमेश कुमार यादव वस्तुत: उत्तर बिहार और उत्तरप्रदेश के प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के स्पेशल […]
विज्ञापन
दौलतपुर से पकड़ा गया कुरसेला का उमेश अपना नाम बदल कर अभिमन्यु उर्फ मनोज के रूप में अपनी पत्नी के साथ रहता था.
जमालपुर : जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गायत्रीनगर से पिछले 17 फरवरी शुक्रवार को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार उमेश कुमार यादव वस्तुत: उत्तर बिहार और उत्तरप्रदेश के प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के स्पेशल एरिया कमेटी का सचिव निकला. वह संगठन में अभिमन्यु जी के नाम से कार्य कर रहा था. जबकि जमालपुर में मनोज के छद्म नाम से रहता था.
एसटीएफ ने उमेश कुमार यादव उर्फ अभिमन्यु जी उर्फ मनोज को मुजफ्फरपुर जिला के पारू थाना के कांड संख्या 13/17 में मोबाइल सर्विलांस के आधार पर काफी गोपनीयता बरतते हुए गिरफ्तार किया था. जानकारी में बताया गया है कि उमेश पहले भी वर्ष 2011 में कुल छह हार्डकोर माओवादी नेताओं के साथ पकड़ा गया था, इनमें लगभग दो करोड़ रुपये के ईनामी नक्सली नेता आंध्रप्रदेश के वाराणसी सुब्रमण्यम, बंगाल के झंटू दा उर्फ पूर्णेंदु मुखर्जी तथा बिहार के गया जिले के विजय आर्या उर्फ यशपाल भी शामिल थे, जो संगठन के सेंट्रल कमेटी के सदस्य थे. बाद में वह 2014 में जेल से बाहर निकला था तथा नॉर्थ बिहार के खगड़िया,
भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, छपरा, गोपालगंज, मोतीहारी तथा बगहा सहित पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश में धीमी पड़ी माओवादी गतिविधियों को सक्रिय करने में लगा हुआ था. बताया जाता है कि वह प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के डबल यू के सचिव के रूप में कार्यरत था. उल्लेखनीय है कि उसकी गिरफ्तारी जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी दौलतपुर के गायत्रीनगर स्थित उसके मकान से एसटीएफ द्वारा किया गया था, जहां वह अपना नाम बदल कर अपनी पत्नी उमा देवी के साथ रहता था. यह भी जानकारी मिली है कि उमेश ने वर्षों पहले अंतरजातीय विवाह किया था तथा मुख्य रूप से वह उत्तर बिहार तथा पूर्वोत्तर उत्तरप्रदेश के क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों में संलिप्त था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










