पिता ने सौतेली पुत्री से किया दुष्कर्म बरियारपुर की घटना
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :18 Feb 2017 1:42 AM
विज्ञापन

अक्सर करता था दुष्कर्म, विरोध करने पर करता था मारपीट बरियारपुर : हैवान पिता ने अपनी ही सौतेली पुत्री को हवस का शिकार बनाया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब उसकी पुत्री ने गुरुवार की देर शाम बरियारपुर थाने में अपने पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करहरिया पूर्वी […]
विज्ञापन
अक्सर करता था दुष्कर्म, विरोध करने पर करता था मारपीट
बरियारपुर : हैवान पिता ने अपनी ही सौतेली पुत्री को हवस का शिकार बनाया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब उसकी पुत्री ने गुरुवार की देर शाम बरियारपुर थाने में अपने पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करहरिया पूर्वी पंचायत के नजीरा घोरघट निवासी आरोपित पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.पीड़िता ने बताया कि उसकी मां विद्यालय में काम करती है. वह जब विद्यालय चली जाती थी उसके पिता उसे अपनी हवस का शिकार बनाता था. ऐसा करने से वह बार-बार मना करती थी लेकिन वे नहीं माने. मां विरोध करती थी तो डरा-धमका कर उसके साथ मारपीट करता था.
मुंगेर : पिता ने…
इससे तंग आकर उसने बरियारपुर थाने में पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी.
उन्होंने बताया कि वह अपने पिता की सौतेली पुत्री है. बरियारपुर थानाध्यक्ष अभिनव दूबे ने दुष्कर्म के आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










