एक कॉलेजकर्मी समेत नौ छात्र धराये

मधेपुरा : इंटर परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को शहर में प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों को जाम से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर पुख्ता तैयारी का दावा किया था. लेकिन प्रशासनिक स्तर पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कोई मास्टर प्लान नहीं होने के कारण परेशानी हुई. गुरूवार […]
मधेपुरा : इंटर परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को शहर में प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों को जाम से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर पुख्ता तैयारी का दावा किया था. लेकिन प्रशासनिक स्तर पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कोई मास्टर प्लान नहीं होने के कारण परेशानी हुई. गुरूवार को भौतिकी विषय की परीक्षा थी. छात्रों व अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब रहा कि कैसे समय पर केंद्रों तक पहुंचें. शहर के 25 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है.
जाम से जूझते लोग किसी तरह परीक्षा केंद्र पहुंचे. वहां भी मुख्य द्वार पर तलाशी की वजह से लंबी लाइन लगी थी. आरपीएम डिग्री कॉलेज में केंद्राधीक्षक सह प्रखंड शिक्षा अधिकारी डा यदुवंश यादव अपने टीम के साथ गेट के बाहर निकल एक एक छात्र की सघन तलाशी के बाद ही कॉलेज के भीतर घुसना सुनिश्चित कर रहे थे. उनके साथ दंडाधिकारी शिवनारायण राउत, वीक्षक डा एनके निराला, मनोज कुमार सिंह समेत अन्य सहयोग में थे. जबकि वेद व्यास महाविद्यालय में केंद्रधीक्षक डा रामचंद्र मंडल छात्रों को पंक्तिवार कर सघन निरीक्षण के बाद अंदर
जाने की अनुमति दे रहे थे. मौके पर हेड कमांडो विपिन कुमार कमांडो दस्ता के साथ परीक्षा आरंभ होने से पहले जाम की स्थिति को नियंत्रण कर जाम को हटवाया. कमांडो दस्ता में मनोज, उदय शंकर, वरूण, अजय, सुभाष ने भी जाम को हटवाने में मदद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










