सरकारी अस्पतालों में ठप रहेगी चिकित्सा सेवा

मुंगेर : चिकित्सकों पर हो रहे आपराधिक हमले के विरोध में बिहार हेल्थ सर्विस एसोसिएशन ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार की घोषणा की है. इसके कारण मंगलवार को सभी सरकारी अस्पताल के चिकित्सक एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे, जिसके कारण सदर अस्पताल से लेकर सभी अनुमंडलीय अस्पताल, पीएचसी व एपीएचसी सहित सभी सरकारी अस्पतालों में […]
मुंगेर : चिकित्सकों पर हो रहे आपराधिक हमले के विरोध में बिहार हेल्थ सर्विस एसोसिएशन ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार की घोषणा की है. इसके कारण मंगलवार को सभी सरकारी अस्पताल के चिकित्सक एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे, जिसके कारण सदर अस्पताल से लेकर सभी अनुमंडलीय अस्पताल, पीएचसी व एपीएचसी सहित सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवा ठप रहेगी. एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ जगत प्रसाद ने बताया कि चिकित्सकों पर कार्य के दौरान अस्पतालों में हमला हो रहा है. हाजीपुर अस्पताल में पदस्थापित एक चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार किया गया. एसोसिएशन द्वारा सरकार से लगातार चिकित्सकों के सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जाती है. लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया. जिसके कारण यह निर्णय लेना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










