एक्ट अप्रेंटिस की बहाली प्रक्रिया प्रगति पर

जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर में एक्ट अप्रेंटिस की बहाली प्रक्रिया प्रगति पर है. वर्ष 2015 के लिए एक्ट अप्रेंटिस के सफल अभ्यर्थियों का परिणाम पिछले नवंबर महीने के अंत में कारखाना प्रबंधन द्वारा जारी किया गया था. उसके बाद सफल अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग का कार्य लगातार जारी है. कारखाना के सहायक कल्याण अधिकारी […]
जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर में एक्ट अप्रेंटिस की बहाली प्रक्रिया प्रगति पर है. वर्ष 2015 के लिए एक्ट अप्रेंटिस के सफल अभ्यर्थियों का परिणाम पिछले नवंबर महीने के अंत में कारखाना प्रबंधन द्वारा जारी किया गया था. उसके बाद सफल अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग का कार्य लगातार जारी है. कारखाना के सहायक कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जमालपुर रेल इंजन कारखाना प्रबंधन द्वारा कुल 660 अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया गया है.
हालांकि लिलुआ तथा कांचड़ापाड़ा रेल कारखाना का रिजल्ट अब तक नहीं निकला है. उन्होंने कहा कि विगत 6 जनवरी से स्क्रीनिंग कार्य आरंभ किया गया है. फाइनली सात फरवरी तक सभी सफल अभ्यर्थियों के विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रमाणपत्रों की जांच का कार्य पूरा कर लिया जाना है. कुल 579 अथ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाना तय है. स्क्रीनिंग कार्य पूरा कर लेन के बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल कराया जायेगा, जिसके बाद विधिवत रूप से एक्ट अप्रेंटिस को कारखाना में प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. उन्होंने बताया कि रेल इंजन कारखाना द्वारा तकनीकी बाधा दूर कर लिये जाने के बाद अब यहां नियमित रूप से एक्ट अप्रेंटिस बहाली प्रक्रिया संभव होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










