जब से शराब छोड़ी है, जीवन में रंगोली है

Updated at :18 Jan 2017 5:26 AM
विज्ञापन
जब से शराब छोड़ी है, जीवन में रंगोली है

धरहरा : मद्य निषेध एवं शराब बंदी को लेकर मंगलवार को बीडीओ सुजीत कुमार राउत के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गयी. रैली में शामिल थानाध्यक्ष राकेश कुमार, सीओ मनोज कुमार, बीइओ अरुण प्रकाश सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व टोला सेवक, वरीय प्रेरक ” जबसे शराब छोड़ी है, जीवन में रंगोली है ” जैसे नारे लगाते […]

विज्ञापन

धरहरा : मद्य निषेध एवं शराब बंदी को लेकर मंगलवार को बीडीओ सुजीत कुमार राउत के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गयी. रैली में शामिल थानाध्यक्ष राकेश कुमार, सीओ मनोज कुमार, बीइओ अरुण प्रकाश सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व टोला सेवक, वरीय प्रेरक ” जबसे शराब छोड़ी है, जीवन में रंगोली है ” जैसे नारे लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय से बाहाचौकी तक पहुंचे. इस अवसर पर सबों ने न शराब पीयेंगे और न पीने देंगे का संकल्प दुहराया. मौके पर केआरपी बिंदेश्वरी यादव,

लोक शिक्षा केंद्र के प्रखंड समन्वयक मोरध्वज कुमार, वरीय प्रेरक विनोद कुमार पासवान, टोला सेवक संजय तुड़ी सहित अन्य शामिल थे. इधर औड़ाबगीचा में मद्य निषेध एवं शराब बंदी को लेकर मध्य विद्यालय मोहनपुर में मुखिया सोनी कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में पंचायत संचालन समिति का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष मुखिया सोनी कुमारी, संयोजक वरीय प्रेरक रंजीत कुमार, सस्य जीविका दीदी सिंधु कुमार, दामनी भारती, कंचन देवी, अमालो देवी, रिंकू देवी सहित अन्य को बनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन