मुंगेर : दो पक्षों में मारपीट, गोलीबारी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :17 Jan 2017 6:08 AM
विज्ञापन

हवेली खड़गपुर : लाक को लेकर रस्साकशी और नोकझोंक के बीच बढ़े विवाद में नगर के शेखटोला गांव में रविवार की रात गोलीबारी की घटना हुई. इसमें दो महिला सहित सात लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भरती कराया गया. गंभीर रूप से जख्मी लड्डू उर्फ […]
विज्ञापन
हवेली खड़गपुर : लाक को लेकर रस्साकशी और नोकझोंक के बीच बढ़े विवाद में नगर के शेखटोला गांव में रविवार की रात गोलीबारी की घटना हुई. इसमें दो महिला सहित सात लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भरती कराया गया. गंभीर रूप से जख्मी लड्डू उर्फ शकील, पप्पू, नसीम, इरफान उर्फ औरंगजेब को बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
मो महफूज की भतीजी की शादी मुंगेर सदर के बरदह गांव में मो नसीम खां के पुत्र इरफान उर्फ औरंगजेब से हुई थी. दोनों पक्षों के बीच तलाक को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है. रविवार को दिन में ही इरफान का मो सलीम के साथ विवाद हुआ था. फिर उसके पिता मो नसीम भी गाली-गलौज करने लगा. रात में मुंगेर बरदह से लड़के वाले पप्पू खां सहित पांच-छह अपराधी को बुला कर खड़गपुर पहुंचे और गोलीबारी की. इसमें एक गोली लड्डू उर्फ शकील के कंधे पर लगी.
इसी के साथ दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छह राउंड गोलियां चली. घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया गया है. मारपीट में शकील, पप्पू, नसीम, इरफान उर्फ औरंगजेब, महफूज, जसीम, मुमताज व मेहा खातून जख्मी
हो गयी.
मुंगेर : दो पक्षों…
सभी जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थय केंद्र हवेली खड़गपुर में कराया गया. जहां शकील, पप्पू, नसीम, इरफान उर्फ औरंगजेब को बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया गया. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रिजवान खां ने गोलीबारी की सूचना से इनकार करते हुए कहा कि तलाक को लेकर दोनों पक्षों के बीच हथियार से मारपीट हुई है.
दो महिला सहित सात जख्मी
न्यायालय में भी चल रहा है मुकदमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










