निकली धूप, लोगों को कनकनी से राहत

मुंगेर : र्य के धूप में आयी गरमी के कारण सोमवार को जहां लोगों ने काफी राहत महसूस की, वहीं कनकनी से भी थोड़ी राहत मिली़ अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में 2-2 डिग्री सिल्सियस की बढ़ोतरी पायी गयी़ पूरा दिन खिली धूप में बीता तथा शाम में पिछले दिनों की तरह कनकनी में भी कमी […]
मुंगेर : र्य के धूप में आयी गरमी के कारण सोमवार को जहां लोगों ने काफी राहत महसूस की, वहीं कनकनी से भी थोड़ी राहत मिली़ अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में 2-2 डिग्री सिल्सियस की बढ़ोतरी पायी गयी़ पूरा दिन खिली धूप में बीता तथा शाम में पिछले दिनों की तरह कनकनी में भी कमी पायी गयी़ हालांकि रात्रि में ठंड बरकरार रही़ सोमवार को अधिकतम तापमान 24 तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया़ जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 22 तथा न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक ही सीमित रही थी़ तापमान में बढ़ोतरी के कारण आम जनों ने काफी राहत महसूस की, साथ ही पूरा दिन खुशनुमा रहा़ सुबह से ही सूर्य अपने तेज से ऊर्जा बिखेरने लगा जो शाम 4 बजे तक कायम रहा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










