सबसे बड़ी होगी मानव शृंखला
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 Jan 2017 3:58 AM
विज्ञापन

निश्चय यात्रा. चेतना सभा को ले मंत्री शैलेश कुमार ने किया दौरा मुख्यमंत्री की चेतना सभा को लेकर ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने रविवार को खड़गपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. हवेली खड़गपुर : मंत्री शैलेश कुमार ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ी मानव शृंखला बिहार में आगामी 21 जनवरी को […]
विज्ञापन
निश्चय यात्रा. चेतना सभा को ले मंत्री शैलेश कुमार ने किया दौरा
मुख्यमंत्री की चेतना सभा को लेकर ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने रविवार को खड़गपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया.
हवेली खड़गपुर : मंत्री शैलेश कुमार ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ी मानव शृंखला बिहार में आगामी 21 जनवरी को बनेगी. जिसमें जनभागीदारी जरूरी है. वे तेघड़ा दुर्गा स्थान परिसर में आमलोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं निमंत्रण देने आया हूं कि 18 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर मुंगेर में आयोजित चेतना सभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो. साथ ही बिहार के हर नागरिक 21 जनवरी को होने वाले मानव शृंखला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराये.
मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि 24 जनवरी को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी जायेगी. इसमें आप अधिक से अधिक संख्या में भाग लें. उन्होंने लोगों से मुंगेर के पोलो मैदान में होने वाले चेतना रैली में आने का न्योता देते हुए कहा कि इस मौके पर मुख्यमंत्री शराबबंदी एवं सात निश्चय कार्यक्रम की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का संकल्प व्यक्त करेंगे.
दूसरी ओर प्रखंड कार्यालय स्थित दुर्गा स्थान में तारापुर के विधायक डॉ मेवालाल चौधरी ने भी महागंठबंघन के कार्यकर्ताओं की बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने की अपील की. इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार हिमांशु, पंचायत अध्यक्ष चन्द्र भूषण पटेल, जिप प्रतिनिधि संजय पटेल, मुखिया संजय कुमार सिन्हा, रंजन कुमार बिंद, राजद प्रखंड अध्यक्ष विपिन खिरहरी, नगर अध्यक्ष पंकज यादव, कृष्ण मुरारी, दीपक बिंद, वरुण कुमार भारती, अशोक यादव, विजय कुमार विजय मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










