विभाग ने की सिंचाई, किसानों को मिला डीजल अनुदान

Updated at :02 Jan 2017 6:37 AM
विज्ञापन
विभाग ने की सिंचाई, किसानों को मिला डीजल अनुदान

चार प्रखंडों के 19, 936 में से 14, 256 हेक्टेयर के लिए बंटा गया डीजल अनुदान, लघु सिंचाई विभाग ने की 18, 556 हेक्टेयर भूमि का पटवन. मुंगेर : किसानों के हित के लिए सरकार ने कई लाभकारी योजनाएं चला रखी है़ जिससे कृषि कार्य के लिए किसानों को कुछ सहयोग मिल सके़ किंतु उचित […]

विज्ञापन

चार प्रखंडों के 19, 936 में से 14, 256 हेक्टेयर के लिए बंटा गया डीजल अनुदान, लघु सिंचाई विभाग ने की 18, 556 हेक्टेयर भूमि का पटवन.

मुंगेर : किसानों के हित के लिए सरकार ने कई लाभकारी योजनाएं चला रखी है़ जिससे कृषि कार्य के लिए किसानों को कुछ सहयोग मिल सके़ किंतु उचित निगरानी के अभाव में लाभकारी योजनाओं का जम कर बंदरबाट हो रहा. मुंगेर जिले के संग्रामपुर, तारापुर, असरगंज तथा हवेली खड़गपुर प्रखंड में कुल 19,936 हेक्टेयर में से 14,256.73 हेक्टयर भूमि पर लगे फसल की सिंचाई के लिए कृषि विभाग द्वारा डीजल अनुदान दिया गया. इसके तहत किसानों के बीच 42 लाख 77 हजार 20 रुपये का वितरण किया जा चुका है़ किंतु हैरत की बात यह है कि इसी खेतों के 18,556 हेक्टेयर भूमि में लघु सिंचाई विभाग द्वारा भी सिंचाई करने का दावा किया जा रहा. एक ही भूमि में डीजल अनुदान और लघु सिंचाई विभाग दोनों पानी डाल रहा. आखिर माजरा क्या है!
घपले की आ रही बू खरीफ फसल के दौरान सिंचाई के लिए जिले भर के कुल 7,672 किसानों के बीच कृषि विभाग द्वारा सहायता के रूप में कुल 62 लाख 10 हजार 660 रुपये का डीजल अनुदान वितरित किया गया. जिसमें से 42 लाख 77 हजार 20 रुपये का डीजल अनुदान सिर्फ संग्रामपुर, तारापुर, असगंज तथा हवेली खड़गपुर प्रखंड के 5,051 किसानों के बीच बांटा गया है. जबकि यह जान कर आश्चर्य होगा कि इन चारों प्रखंडों के 18,556 हेक्टेयर में लगे फसलों का पटवन लघु सिंचाई विभाग द्वारा भी किया जा चुका है़ इन दोनों आंकड़ों को देखने के बाद किसी एक पक्ष द्वारा घपले की बू आ रही है़ यदि किसानों ने डीजल अनुदान की राशि प्राप्त की तो फिर सिंचाई विभाग ने कहां किया पटवन.
कहते हैं पदाधिकारी
जिला कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि डीजल अनुदान की राशि वैसे किसानों को दी जाती है, जिनके आवेदन को अनुश्रवण समिति द्वारा सत्यापित किया जाता है़ इस प्रक्रिया से इस बार भी डीजल अनुदान की राशि जिले भर में वितरित की गयी है़
चार प्रखंडों में डीजल अनुदान का ब्योरा
प्रखंड किसान रकवा राशि
संग्रामपुर 1504 3610.21 1083063 रुपये
तारापुर 1401 4152.6 1245781 रुपये
असरगंज 989 3227.02 968106 रुपये
ह. खड़गपुर 1157 3266.9 980070 रुपये
सिंचाई विभाग द्वारा किया गया पटवन
प्रखंड लक्ष्य उपलब्धि
संग्रामपुर 4224 हेक्टेयर 4224 हेक्टेयर
तारापुर 4937 हेक्टेयर 4937 हेक्टेयर
असरगंज 3400 हेक्टेयर 3110 हेक्टेयर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन