खाद्यान्न की कालाबाजारी के आरोप में दो गिरफ्तार

Updated at :30 Dec 2016 8:31 AM
विज्ञापन
खाद्यान्न की कालाबाजारी के आरोप में दो गिरफ्तार

धरहरा : खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले में धरहरा थाना पुलिस ने जनवितरण प्रणाली विक्रेता राजकिशोर प्रसाद एवं ईटवा के व्यापारी फंटुश साव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दशरथपुर-बंगलवा मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों ने एकजुगाड़ गाड़ी पर 15 बोरा चावल पकड़ कर पुलिस को सौंपा था. इस मामले […]

विज्ञापन
धरहरा : खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले में धरहरा थाना पुलिस ने जनवितरण प्रणाली विक्रेता राजकिशोर प्रसाद एवं ईटवा के व्यापारी फंटुश साव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दशरथपुर-बंगलवा मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों ने एकजुगाड़ गाड़ी पर 15 बोरा चावल पकड़ कर पुलिस को सौंपा था. इस मामले में जांच के दौरान पाया गया कि प्रखंड के मरपाकला के डीलर राजकिशोर प्रसाद ने कालाबाजारी में इस चावल को ईटवा के व्यापारी फंटुश साव को बेचा था. पुलिस ने इन दोनों के विरुद्ध खाद्यान्न कालाबाजारी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन