आज से तीन दिनों तक पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

Updated at :28 Dec 2016 8:37 AM
विज्ञापन
आज से तीन दिनों तक पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

सफियाबाद ग्रिड से कर्णचौड़ा फीडर में 33 केवी लाइन का बदला जायेगा तार मुंगेर : साफियाबाद स्थित 33 केवी ग्रिड से मुंगेर के कर्णचौड़ा तक जाने वाली लाइन में काम होने के कारण बुधवार 28 दिसंबर से शुक्रवार 30 दिसंबर तक प्रतिदिन लगभग 5 घंटे कर्णचौड़ा फीडर की बिजली बंद रहेगी. यह जानकारी कार्यपालक विद्युत […]

विज्ञापन
सफियाबाद ग्रिड से कर्णचौड़ा फीडर में 33 केवी लाइन का बदला जायेगा तार
मुंगेर : साफियाबाद स्थित 33 केवी ग्रिड से मुंगेर के कर्णचौड़ा तक जाने वाली लाइन में काम होने के कारण बुधवार 28 दिसंबर से शुक्रवार 30 दिसंबर तक प्रतिदिन लगभग 5 घंटे कर्णचौड़ा फीडर की बिजली बंद रहेगी. यह जानकारी कार्यपालक विद्युत अभियंता विनोद प्रजापति ने देते हुए बताया कि तीन दिनों बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी.
उन्होंने बताया कि कर्णचौड़ा से 33 केवी लाइन में एसपीएमएल कंपनी द्वारा तार बदला जायेगा.जिसके कारण कर्णचौड़ा फीडर से बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को अपराह्न 12 बजे से संध्या 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी. उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली बंद होने के पूर्व ही पेयजल की व्यवस्था कर लेने की अपील की है. साथ ही उन्होंने अपील की है कि इस दौरान उपभोक्ता अपने जरूरत के अनुसार समय के पूर्व कार्य को निबटा ले. खासकर पानी का स्टॉक भी अपने जरूरत के अनुसार कर लें. ताकि लोगों को इस दौरान परेशानी न हो. विदित हो कि इससे पूर्व भी विद्युत विभाग द्वारा तार बदली को लेकर कार्य को विद्युत बाधित किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन