सुतुरखाना में मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 Dec 2016 5:04 AM
विज्ञापन

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुतुरखाना गांव में पुलिस ने छापामार कर सोमवार को एक मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया और वहां से दो निर्मित पिस्टल, दो कारतूस, कई अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये. किंतु पुलिस की छापेमारी के दौरान हथियार निर्माता बंटी शर्मा व प्रदीप शर्मा भाग निकला. […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुतुरखाना गांव में पुलिस ने छापामार कर सोमवार को एक मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया और वहां से दो निर्मित पिस्टल, दो कारतूस, कई अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये. किंतु पुलिस की छापेमारी के दौरान हथियार निर्माता बंटी शर्मा व प्रदीप शर्मा भाग निकला. पुलिस इन आरोपितयों की तलाश कर रही है.
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुतुरखाना गांव के बंटी शर्मा के घर अवैध मिनीगन फैक्टरी का संचालन हो रहा है. इसी सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना के अंचल निरीक्षक पंकज कुमार एवं थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में बंटी शर्मा के घर छापेमारी की गयी. जहां मिनी गन फैक्टरी संचालन करते हुए पकड़ा गया. पुलिस ने वहां से दो निर्मित एवं दो अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद की. साथ ही तीन बेस,
पांच अर्धनिर्मित मैगजीन, हैंड ड्रील, दो मैगजीन फर्मा सहित हथियार बनाने के उपकरण को जब्त किया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रदीप शर्मा पूर्व से ही अवैध हथियार के कारोबार में संलिप्त रहा है और वह जेल भी जा चुका है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही. इस मौके पर एएसपी ललित मोहन शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










