शराब कारोबारियों पर करें कार्रवाई

Updated at :14 Nov 2016 6:41 AM
विज्ञापन
शराब कारोबारियों पर करें कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक आशीष भारती थानाध्यक्षों के साथ की बैठक कहा, थानों में जब्त गांजा किया जायेगा नष्ट सीसीए के लिए मांगी गयी अपराधियों की सूची अपराध से अधिक संपत्ति अर्जित करनेवाले होंगे चिह्नित मामलों को जल्द निबटाने का िदया निर्देश मुंगेर : पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा कि शराबबंदी के बावजूद जिले के कुछ […]

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष भारती थानाध्यक्षों के साथ की बैठक

कहा, थानों में जब्त गांजा किया जायेगा नष्ट
सीसीए के लिए मांगी गयी अपराधियों की सूची
अपराध से अधिक संपत्ति अर्जित करनेवाले होंगे चिह्नित
मामलों को जल्द निबटाने का िदया निर्देश
मुंगेर : पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा कि शराबबंदी के बावजूद जिले के कुछ क्षेत्रों में चोरी-छिपे कुछ शराब माफिया कारोबार को अंजाम दे रहा है. जिसके विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए. हर हाल में पूर्ण शराबबंदी की व्यवस्था कायम हो.
इस कारोबार में जो भी लोग शामिल हैं उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे करें. वे रविवार को जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर रहे थे. इस दौरान विभिन्न थानों के कांडों की भी समीक्षा की गयी और आवश्यक निर्देश दिये गये. बैठक में एएसपी ललित मोहन शर्मा, एएसपी अभियान विभाष कुमार, मुख्यालय डीएसपी विश्वनाथ राम, तारापुर डीएसपी टीएन विश्वास, खड़गपुर डीएसपी सुरेंद्र कुमार मुख्य रुप से मौजूद थे.
अपराधयों की बनायें सूची
एसपी ने सभी डीएसपी एवं थानेदारों को शराब एवं कारोबारियों को पकड़ने का टारगेट दिया है. इसके लिए सूचनातंत्र तो मजबूत कर लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी थानों से अपराधियों की सूची मांगी और कहा कि वैसे अपराधियों की भी सूची बनायें. जिनके खिलाफ सीसीए की कार्रवाई जरूरी है. इतना ही नहीं अपराध से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की भी सूची उपलब्ध करायी जाय. ताकि आर्थिक इकाई में मामला भेज कर वैसे अपराधियों की संपत्ति को जब्त किया जा सके. उन्होंने कहा कि त्योहारों के कारण मामलों का निष्पादन में कमी आयी है. जिसके कारण लंबित मामलों की संख्या काफी बढ़ गयी है. इसलिए थानाध्यक्ष यह तय करें कि मामलों के निष्पादन में गंभीर बने और स्वयं इस दिशा में ठोस पहल करें. उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार गांजा का खेप पकड़ा गया. जिसके कारण कई थानों में गंजा की मात्रा काफी हो गयी है. थानेदार अपने-अपने थाने में जब्त गांजा की रिपोर्ट दे. ताकि न्यायालय से आदेश लेकर उसे नष्ट कराया जा सके. मौके पर सभी सर्किल इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन