भारी मात्रा में विस्फोटक व नक्सली वर्दी बरामद

Updated at :13 Nov 2016 3:46 AM
विज्ञापन
भारी मात्रा में विस्फोटक व नक्सली वर्दी बरामद

बरमसिया जंगल में कांबिंग ऑपरेशन धरहरा : धरहरा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बरमसिया पहाड़ के जंगलों में शनिवार को मुंगेर व जमुई पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से कॉबिंग ऑपरेशन चलाया गया. इस ऑपरेशन में नक्सलियों का तो पता नहीं चला, लेकिन जंगल में छुपाये गये एक क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट, नक्सली वर्दी सहित […]

विज्ञापन

बरमसिया जंगल में कांबिंग ऑपरेशन

धरहरा : धरहरा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बरमसिया पहाड़ के जंगलों में शनिवार को मुंगेर व जमुई पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से कॉबिंग ऑपरेशन चलाया गया. इस ऑपरेशन में नक्सलियों का तो पता नहीं चला, लेकिन जंगल में छुपाये गये एक क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट, नक्सली वर्दी सहित अन्य सामान बरामद किया गया.
धरहरा के बरमसिया जंगल में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ता होने की सूचना पर शनिवार को एसएसबी, सीआरपीएफ, एसटीएफ और मुंगेर एवं जमुई जिला पुलिस के जवानों ने सर्च अभियान चलाया. दोनों ओर से जवानों ने पहाड़ पर चढ़ाई की और नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया. हालांकि सर्च अभियान में नक्सलियों का कोई पता नहीं चला, लेकिन उनके द्वारा छिपाये गये भारी मात्रा में विस्फोटक, नक्सली वर्दी व नक्सली परचा सहित अन्य सामान बरामद हुआ है.
पुलिस की माने तो कई नक्सली बंकर को ध्वस्त किया गया. हाल के दिनों में नक्सलियों के विरुद्ध चलाये गये सर्च अभियान में यह पहला मौका है जब पुलिस
भारी मात्रा में…
को विस्फोटक, वर्दी व साहित्य बरामद हुआ. मुंगेर की ओर से सर्च अभियान का नेतृत्व एएसपी अभियान विभाष व जमुई की ओर से एएसपी अभियान कमान संभाले हुए थे. मालूम हो झारखंड के गिरीडीह में नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये अभियान में हार्डकोर नक्सली रमेश मंडल को गिरफ्तार किया गया. इस ऑपरेशन के बाद सभी नक्सली गिरीडीह जंगल से पलायन कर धरहरा के जंगल में पहुंच गये हैं. माना जा रहा है इसी सूचना पर मुंगेर व जमुई पुलिस की ओर से यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था.
एक क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ है. नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा.
वरुण सिन्हा, डीआइजी, मुंगेर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन