कार्तिक पूर्णिमा पर घाटों पर होगा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुंगेर : कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा तट पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. जिसके तहत गंगा घाटों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किये जायेंगे. छह गंगा घाटों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे. जबकि पांच स्थानों पर ड्रॉप गेट […]
मुंगेर : कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा तट पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. जिसके तहत गंगा घाटों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किये जायेंगे. छह गंगा घाटों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे. जबकि पांच स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाये जायेंगे. सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार एवं एएसपी ललित मोहन शर्मा ने कार्तिक पूर्णिमा को लेकर संयुक्त आदेश जारी कर गंगा नदी के किनारे कष्टहरणी घाट, सोझी घाट, बबुआ घाट, लालदरवाजा घाट, कंकड़ घाट एवं सीढ़ी घाट लल्लूपोखर पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गयी है.
साथ ही लाठी बल, महिला आरक्षी भी तैनात किये गये है. वायरेलस सेट, डीएफएमडी और लाइफ जैकेट भी जवानों को उपलब्ध कराया गया है. शहर के पांच स्थानों जैसे लॉ कॉलेज लालदरवाजा, जिला सत्र एवं न्यायाधीश आवास किला परिसर, पादुका दर्शन किला क्षेत्र, बबुआ घाट एवं सोझी घाट के समीप ड्रॉप गेट की व्यवस्था की गयी है. ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ के आवागमन को नियंत्रणत किया जा सके. कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान गंगा नदी में नौका से गश्ती की व्यवस्था की गयी है.
जिसपर लाइफ जैकेट व गोताखोरों को प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रशासनिक स्तर पर मोटर लंच चालक रामभजन राय का मोबाइल नंबर 9934223511 एवं जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 222660 भी जारी किया गया. जिस पर किसी भी आकस्मिक स्थिति में फोन किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










