स्टैंड संचालक व यात्रियों में मारपीट व गोलीबारी

Updated at :12 Nov 2016 8:05 AM
विज्ञापन
स्टैंड संचालक व यात्रियों में मारपीट व गोलीबारी

500 का नोट देने पर हुआ हंगामा, स्टैंड संचालक ने यात्रियों को धुना बरियारपुर : बरियारपुर रेलवे स्टैंड के समीप शुक्रवार को स्टैंड संचालक एवं यात्रियों के बीच बैरियर वसूली के लिए खुदरा पैसा को लेकर मारपीट एवं गोलीबारी हुई. अपराधियों ने तीन चक्र गोलियां चलायी. वहीं मारपीट में आधे दर्जन यात्री घायल हो गये. […]

विज्ञापन
500 का नोट देने पर हुआ हंगामा, स्टैंड संचालक ने यात्रियों को धुना
बरियारपुर : बरियारपुर रेलवे स्टैंड के समीप शुक्रवार को स्टैंड संचालक एवं यात्रियों के बीच बैरियर वसूली के लिए खुदरा पैसा को लेकर मारपीट एवं गोलीबारी हुई. अपराधियों ने तीन चक्र गोलियां चलायी. वहीं मारपीट में आधे दर्जन यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर में भरती कराया गया. घटना की सूचना पाते ही बरियारपुर थानाध्यक्ष अभिनव दूबे घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की.
बताया जाता है कि सूर्यगढ़ा के खेमतरनी गांव के लोग वाहन से ऋषिकुंड में बच्चों का मुंडन करवाने जा रहे थे. वाहन जैसे ही बरियारपुर रेलवे स्टैंड पहुंची कि स्टैंड संचालक ने बैरियर पैसे की मांग की.
इतने में वाहन पर सवार यात्री स्टैंड संचालक को पांच सौ रुपये दिया और बैरियर की राशि काट कर राशि लौटाने की बात कही. संचालक ने कहा कि 500 का नोट नहीं चलेगा, खुदरा पैसा दो. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी. जिसमें संचालक भीष्म यादव उर्फ ललवा को यात्रियों ने मारपीट किया. मारपीट होते देख स्थानीय संचालक के सहयोगी वहां पहुंच गये और मुंडन करवाने जा रहे यात्रियों की धुनाई कर दी. स्टैंड संचालकों की ओर से तीन राउंड गोलियां भी चलायी गयी.
इस मारपीट में सूर्यगढ़ा खेमतरनी निवासी सुनील कुमार मिश्रा, विभा देवी, सुशीला देवी, कल्पना कुमारी, अनिल कुमार मिश्रा व चंदन कुमार घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर में भरती कराया गया. पीड़ित परिवार द्वारा बरियारपुर थाने में लिखित शिकायत की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन