तोपखाना बाजार में लगी आग, थाने में शिकायत

Updated at :11 Nov 2016 3:51 AM
विज्ञापन
तोपखाना बाजार में लगी आग, थाने में शिकायत

मुंगेर : कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपखाना बाजार में दारू गोदाम के समीप गुरुवार की सुबह एक टेंट दुकान में अगलगी की घटना हुई. टेंट दुकानदार ने मुहल्ले के कुछ लोगों पर दुकान में आग लगाने की शिकायत थाने में की. जबकि आरोपित पक्ष की ओर से थाने में उक्त दुकानदार के खिलाफ पथराव की […]

विज्ञापन

मुंगेर : कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपखाना बाजार में दारू गोदाम के समीप गुरुवार की सुबह एक टेंट दुकान में अगलगी की घटना हुई. टेंट दुकानदार ने मुहल्ले के कुछ लोगों पर दुकान में आग लगाने की शिकायत थाने में की. जबकि आरोपित पक्ष की ओर से थाने में उक्त दुकानदार के खिलाफ पथराव की शिकायत की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. तोपखाना बाजार निवासी दिनेश कुमार साह की पत्नी रीना देवी ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि घर पर ही उसका टेंट की दुकान है. जिसमें गुरुवार को मुहल्ला के मनोज पासवान, संजय पासवान, रोहित पासवान, ओमप्रकाश पासवान एवं कंचन पासवान ने तेल छिड़कर आग लगा दिया. जिसमें टेंट दुकान में रखे समाज जलकर राख हो गया. रोहित पासवान व अन्य ने मिलकर लूटपाट किया और

जेनरेटर को भी तोड़ दिया. इधर राजद नेता संजय पासवान ने कोतवाली थाना में एक आवेदन देकर कहा कि गुरुवार की सुबह बाहर से आग लगने का हल्ला हुआ. मैं बाहर निकल कर देखने गया तो देखा कि उत्पाद विभाग गोदाम के सामने मेरे संबंधी सीताराम पासवान द्वारा खरीदी गयी जमीन जिस पर कल मेरे द्वारा चाहरदिवारी की मरम्मति करायी गयी थी उसको तोड़ कर नरेश साह, महेश साह, दिनेश साह सहित अन्य पांच छह लोग कुछ पुराना कपड़ा में आग जलाकर हल्ला कर रहे हैं. वहां मुहल्ला के दर्जनों लोग मौजूद थे. मुझे देखते ही नरेश साह ने मरे तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसी ने आग लगाया है. विरोध करने पर सभी लोग अपने घरों में घुस कर पथराव करने लगे. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन