आग से झुलसी महिला की मौत

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2016 6:57 AM

विज्ञापन

हादसा. सतखजुरिया में खाना बनाने के क्रम में गैस चूल्हा भभका सतखजुरिया में गैस चूल्हे की आग से महिला फूलो देवी बुरी तरह झुलस गयी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उसका ससुराल जयनगर बरौनी था. मुंगेर : सफियाबाद ओपी क्षेत्र के पटेल नगर डकरा सतखजुरिया निवासी राजकुमार मंडल की पुत्री फूलो देवी सोमवार […]

विज्ञापन

हादसा. सतखजुरिया में खाना बनाने के क्रम में गैस चूल्हा भभका

सतखजुरिया में गैस चूल्हे की आग से महिला फूलो देवी बुरी तरह झुलस गयी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उसका ससुराल जयनगर बरौनी था.
मुंगेर : सफियाबाद ओपी क्षेत्र के पटेल नगर डकरा सतखजुरिया निवासी राजकुमार मंडल की पुत्री फूलो देवी सोमवार को खाना बनाने के क्रम में आग से झुलस कर बुरी तरह घायल हो गयी़ उसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया़ जहां इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी़ इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया़
जयनगर बरौनी निवासी पंकज मंडल की पत्नी फूलो देवी दीपावली के मौके पर अपना मायके पटेल नगर डकरा सतखजुरिया आयी हुई थी़ सोमवार को वह गैस चूल्हे पर खाना बनाने के लिए जैसे ही माचिस जलाया, वैसे ही उसके पूरे शरीर में एक साथ आग पकड़ लिया़ जब तक आग को बुझाया जाता, तब तक फूलो आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी़ आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया़ जहां इलाज के क्रम में कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी़ मृतका ने मरने के पूर्व पुलिस के सामने अपना बयान दे दिया था़
मां की ममता से दूर हुआ अबोध अनुराग: फूलो तो इस दुनियां से सदा के लिए गुजर गयी, किंतु वह अपने पीछे दो साल के मासूम बालक अनुराग को छोड़ गयी़ अबोध अनुराग को तो अभी पता भी नहीं कि उसके सिर से मां की ममता की छांव अब सदा के लिए हट चुका है़ फूलो के मायकेवालों ने उसके ससुराल वालों को उसके मौत की खबर दे दी है़ किंतु सोमवार की देर शाम तक ससुराल के एक भी लोग मुंगेर नहीं पहुंचे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन