श्रद्धा व आस्था के साथ मना प्रकाशोत्सव
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2016 6:55 AM
जमालपुर : रेल नगरी जमालपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में रविवार को पूरी आस्था के साथ धार्मिक माहौल में पारंपरिक रूप से ज्योति पर्व दीपावली मनाई गई. राष्ट्रभक्त तत्वों के आह्वान पर इस दौरान चाइनीज सामग्रियों का कुछ हद तक बहिष्कार किया गया तथा लोगों ने मिट्टी के दीये जलाये. पुलिसिया चौकसी के बावजूद छक […]
जमालपुर : रेल नगरी जमालपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में रविवार को पूरी आस्था के साथ धार्मिक माहौल में पारंपरिक रूप से ज्योति पर्व दीपावली मनाई गई. राष्ट्रभक्त तत्वों के आह्वान पर इस दौरान चाइनीज सामग्रियों का कुछ हद तक बहिष्कार किया गया तथा लोगों ने मिट्टी के दीये जलाये. पुलिसिया चौकसी के बावजूद छक कर द्युत क्रीड़ा का लोगों ने आनंद उठाया.
लंबे समय के बाद ज्योतिपर्व के अवसर पर बिजली रानी भी लोगों पर मेहरबान रही. दीपावली के अवसर पर हालांकि प्रात: से ही खरीदारों की रौनक बाजारों में बनी रही, परंतु देर संध्या तक यह भीड़ देखी जाती रही. दीपदान के बाद पटाखों का दौर चला. लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा मिठाइयां बांटी. इस बीच कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना के कोई खबर नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










