आज शाम खुलेगा काली मंदिर का पट

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2016 5:39 AM

विज्ञापन

सुरक्षा. तैयारी पूरी, सभी पूजा-पंडालों में दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल रहेंगे तैनात मुंगेर जिले में काली पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है और रविवार की रात विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का पट खोला जायेगा. एक ओर जहां कलाकार मां काली की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे रहे. […]

विज्ञापन

सुरक्षा. तैयारी पूरी, सभी पूजा-पंडालों में दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल रहेंगे तैनात

मुंगेर जिले में काली पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है और रविवार की रात विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का पट खोला जायेगा. एक ओर जहां कलाकार मां काली की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे रहे. वहीं जगह-जगह भव्य पंडाल में मां को स्थापित की गयी है.
मुंगेर/बरियारपुर : काली पूजा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. सभी पूजा-पंडालों में दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेंगे.
शहर के गांधी चौक, रामपुर भिखारी, मोगल बाजार, 2 व 3 नंबर गुमटी, पूरबसराय, बिंदवारा, महद्दीपुर, मिर्जापुर, बांक, नौवागढ़ी, पाटम सहित अन्य जगहों पर काली पूजा को लेकर काफी चहल-पहल देखी जा रही है. अलग-अलग पूजा समितियों द्वारा पंडाल को भव्य व आकर्षक बनाया जा रहा है. गांधी चौक के आसपास तीन बम काली की प्रतिमा स्थापित की जाती है जो शहरी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है. इस बार भी पंडाल निर्माण के साथ ही आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा गया है.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर में भी काली पूजा की सभी तैयारी पुरी कर ली गयी है. मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है. साथ ही कई स्थानों पर अखाड़ा का रिहर्सल भी जारी है. ताकि प्रतिमा विसर्जन के दिन भव्य प्रदर्शन किया जा सके. इधर बरियारपुर प्रखंड में भी काली प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. काली पूजा समिति बरियारपुर,
बरियारपुर उत्तरी, विजयनगर में मां काली की प्रतिमा स्थापित की जाती है. जहां भक्त अपनी-अपनी मनोकामना लेकर मां की आराधना करते हैं. मां काली की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. आज संध्या से मां काली का मेला लगेगा. जिसके लिए प्रखंड के पूजा समितियों द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन