एमपी पुलिस ने मुंगेर से वांछित को किया गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2016 1:19 AM
मुंगेर : कोतवाली थाना क्षेत्र के कटघर में छापेमारी कर मध्यप्रदेश के कटनी से डीएसपी के नेतृत्व में पहुंची जीआरपी ने वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि कटघर निवासी रविश पासवान रेल थाना में लूट व रेल डकैती सहित हत्या जैसे संगीन अपराध में भी शामिल रहा है. हाल में […]
मुंगेर : कोतवाली थाना क्षेत्र के कटघर में छापेमारी कर मध्यप्रदेश के कटनी से डीएसपी के नेतृत्व में पहुंची जीआरपी ने वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि कटघर निवासी रविश पासवान रेल थाना में लूट व रेल डकैती सहित हत्या जैसे संगीन अपराध में भी शामिल रहा है.
हाल में भी उसने ट्रेन में डकैती की की थी. मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश में कटनी से पुलिस मुंगेर पहुंची थी. कोतवाली पुलिस के सहयोग से कटघर में छापामारी कर रविश को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद जीआरपी रविश को लेकर मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










