शास्त्रीय संगीत में कुणाल का दबदबा

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2016 5:24 AM

विज्ञापन

युवा महोत्सव. नगर भवन में 11 विधाओं में युवाओं ने दिखायी प्रतिभा मुंगेर नगर भवन में आयोजित जिलास्तरीय युवा महोत्सव में जिले के युवा प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा से लोगों का मन मोह लिया. जिलाधिकारी ने युवाअों के विकास के लिए आवाश्यक सहयोग का भी आश्वासन दिया. 11 विधाअों में छात्र-छात्राअों ने अपनी कला प्रदर्शित […]

विज्ञापन

युवा महोत्सव. नगर भवन में 11 विधाओं में युवाओं ने दिखायी प्रतिभा

मुंगेर नगर भवन में आयोजित जिलास्तरीय युवा महोत्सव में जिले के युवा प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा से लोगों का मन मोह लिया. जिलाधिकारी ने युवाअों के विकास के लिए आवाश्यक सहयोग का भी आश्वासन दिया. 11 विधाअों में छात्र-छात्राअों ने अपनी कला प्रदर्शित की.
मुंगेर : मुंगेर नगर भवन में आयोजित जिलास्तरीय युवा महोत्सव में जिले के युवा प्रतिभाओं ने अपनी मनमोहक कला से लोगों को मुग्ध कर दिया. कार्यक्रम का उद‍्घाटन जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह, जनसंपर्क उपनिदेशक केके उपाध्याय, अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार, सुरेंद्र चंद्र पाठक, गिरींद्र चंद्र पाठक उर्फ पप्पू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. जबकि कार्यक्रम का संचालन कौशल किशोर पाठक एवं प्रवीण चंद्रा ने संयुक्त रूप से किया.
समारोह का उद‍्घाटन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मुंगेर की प्रतिभा बेहतर रही है और हम आशा करते हैं कि यहां के बच्चे विभिन्न विधाओं में सफल होकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे. इसमें जिला प्रशासन के स्तर पर जो भी सहयोग की जरूरत होगी उन्हें मुहैया कराया जायेगा. इस अवसर पर लोक गीत, सामूहिक लोक गीत, शास्त्रीय एकल, बाध्य कला, चित्रकला, हस्तशिल्प, मूर्तिकला के कुल 11 विधाओं पर प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया. अलग-अलग विधाओं के लिए अलग-अलग निर्णायक मंडली मौजूद थे जो प्रतिभावान बच्चों का चयन किये. जिसमें संजीव पाठक, परशुराम शर्मा, अमरेश कुमार, प्रो. मृत्युंजय मिश्रा, उमाशंकर सिंह, रमेश कुमार सहित अन्य शामिल थे. सफल प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी ने पुरस्कृत किया.
विभिन्न विधाओं में सफल प्रतिभागी
प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय तृतीय
लोकगीत एकल रक्षा रानी तरूण कुमार आंचल कुमारी
सामूहिक लोक नृत्य कोमल रानी शुभम शुभश्री साक्षी
लोकगीत समूह रक्षा रानी रानी भारती साक्षी
सुगम संगीत तरुण कुमार सिंह अभिनव आनंद श्रुति गांधी
वाद्य वादन पीयूष कुमार नंदन कुमार मयंक कुमार
शास्त्रीय संगीत कुणाल कुमार निर्मल कुमार मिश्र रूपा कुमारी
वकृता नित्या ईशा अंबष्ठा आनंद विशाल
पेंटिंग शिवानी कुमारी जया कुमारी स्वाति कुमारी
मूर्तिकला तेजस्वनी राजू कुमार हेमंत कुमार शर्म
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन