एमयू के 18 विषयों में 88 अतिथि शिक्षकों को मिला 11 माह का सेवा विस्तार

Published by : AMIT JHA Updated At : 01 Feb 2026 6:45 PM

विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 17 अंगीभूत कॉलेजों के लिये कुल 18 विषयों में 88 अतिथि शिक्षकों को 11 माह का सेवा विस्तार दे दिया है

विज्ञापन

पूर्व के कई अतिथि शिक्षकों को नहीं मिला सेवा विस्तार, कइयों के बदले गये कॉलेज

मुंगेर.

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 17 अंगीभूत कॉलेजों के लिये कुल 18 विषयों में 88 अतिथि शिक्षकों को 11 माह का सेवा विस्तार दे दिया है. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है. हलांकि अधिसूचना में जहां पूर्व के कई अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार का लाभ नहीं दिया गया है. वही कई अतिथि शिक्षकों के नये सेवा विस्तार में उनके पूर्व के कॉलेजों को बदल दिया गया है.

विश्वविद्यालय द्वारा अतिथि शिक्षकों को दिये गये सेवा विस्तार की अधिसूचना में कहा गया है कि बिहार सरकार, पटना के शिक्षा विभाग के संकल्प और अतिथि शिक्षकों की सेवाओं के नवीनीकरण के लिए 19 जनवरी को को आयोजित विश्वविद्यालय चयन समिति के बैठक की अनुशंसा पर कुलपति द्वारा सिंडिकेट से अनुमोदन की प्रत्याशा में सेवा विस्तार दिया गया है. 18 विषयों में इन 88 अतिथि शिक्षकों को अगले आदेश तक या अधिकतम ग्यारह महीनों की अवधि अथवा बीएसयूएससी/बीपीएससी पटना से नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो. उस अवधि तक सेवा विस्तार का लाभ दिया गया है.

इन विषयों में मिला अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार

एमयू ने अपने 17 कॉलेजों के लिए 18 विषयों में कुल 88 अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार का लाभ दिया है. जिसमें बांग्ला में एक, वणस्पति विज्ञान में 9, रसायनशास्त्र में 5, वाणिज्य में एक, अर्थशास्त्र में 4, अंग्रेजी में 7, भूगोल में एक, हिंदी में 3, इतिहास में 18, गृह विज्ञान में एक, गणित में एक, पाली में एक, दर्शनशास्त्र में 6, भौतिकी में 3, राजनीति विज्ञान में 13, मनोविज्ञान में 2, उर्दू में 1 तथा जंतु विज्ञान में कुल 11 अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार का लाभ दिया है.

शिकायत मिलने वाले शिक्षकों को लाभ नहीं

एमयू की नये अधिसूचना के अनुसार पूर्व के कई अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार का लाभ नहीं दिया गया है. हलांकि विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार पूर्व के 11 माह के सेवाकाल के दौरान कई अतिथि शिक्षकों के विरुद्ध लगातार शिकायतें मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने ऐसे शिक्षकों को सेवा विस्तार का लाभ नहीं दिया है. जबकि नए अधिसूचना में सेवा विस्तार का लाभ पाने वाले कई अतिथि शिक्षकों के कॉलेजों को विश्वविद्यालय द्वारा बदल दिया गया है. जो अबतक दो बार मिल चुके सेवा विस्तार लाभ के दौरान एक ही कॉलेज में लंबे समय से नियुक्त थे.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन