बीसीए में 86, बीबीए में आये सात आवेदन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
बीसीए में 86, बीबीए में आये सात आवेदन

एमयू अपने वोकेशनल विषयों के सत्र 2025-28 बीसीए सेमेस्टर-1 तथा बीबीए सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 27 मई से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की है.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू अपने वोकेशनल विषयों के सत्र 2025-28 बीसीए सेमेस्टर-1 तथा बीबीए सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 27 मई से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें आवेदन करने के लिये विद्यार्थियों को 10 जून तक समय दिया गया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो देवराज सुमन ने बताया कि बीसीए एवं बीबीए के नये सत्र में नामांकन को लेकर 27 मई मंगलवार से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन के लिये विद्यार्थियों को एक हजार रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं नामांकन के लिये आवेदन के पश्चात विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में नामांकन के लिये संपर्क कर सकते हैं. वहीं बीसीए में नामांकन को लेकर अबतक जहां कुल 86 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. वहीं बीबीए के लिये 7 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

———-

कल खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

मुंगेर. एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज शनिवार को बकरीद पर्व अवकाश को लेकर बंद रहे. वहीं अब रविवार को साप्ताहिक अवकाश को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार शनिवार 7 जून को बकरीद को लेकर एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेजों में अवकाश रहा. जबकि 8 जून रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा. जिसके बाद सोमवार 9 जून से एमयू मुख्यालय के कार्यालय व सभी कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे.

————

कल जारी होगा स्नातक सेमेस्टर-1 का रिजल्ट

मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के कई विषयों का रिजल्ट सोमवार को विश्वविद्यालय खुलने के बाद जारी करेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के कई विषयों का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. कुलपति से स्वीकृति मिलने के पश्चात रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन