''मां की आशिकी के चक्कर ने ली मेरे पिता की जान''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2016 7:05 PM

विज्ञापन

मुंगेर / पटना : अवैध संबंधों के बीच हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक एक बेटे द्वारा अपनी मां के खिलाफ पुलिस को दिये गये बयानों की मानें तो मां के अवैध संबंधों की वजह से उसके पिता की हत्या की गयी. मामला मुंगेर के तारापुर थाना के खुदिया गांव […]

विज्ञापन

मुंगेर / पटना : अवैध संबंधों के बीच हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक एक बेटे द्वारा अपनी मां के खिलाफ पुलिस को दिये गये बयानों की मानें तो मां के अवैध संबंधों की वजह से उसके पिता की हत्या की गयी. मामला मुंगेर के तारापुर थाना के खुदिया गांव की है. गत दिनों वहीं के रहने वाले सुधीर ठाकुर की हत्या हो गयी थी. सुधीर की लाश काफी क्षत विक्षत अवस्था में बरामद हुई थी. सुधीर के 16 वर्षीय बेटे मिथुन की मानें तो उसकी मां सुनीता देवी ने ही उसके पिता की हत्या करायी है. बेटे ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां के आशिकों ने ही उसके पिता की हत्या की है. वहीं दूसरी ओर पुलिस इस मामले की तह में जा रही है तो बेटे के द्वारा मां पर लगाये गये एक-एक आरोप सत्य साबित हो रहे हैं.

बेटे ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां के आशिको के चक्कर को देखते हुये उसकी दादी ने उसकी मां को घर आने जाने पर रोक लगा दी थी. वहीं पुलिस बेटे के बयान के बाद आरोपी सुनीता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुये मिथुन के बयान पर जांच को और आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि इस हत्याकांड मेंशामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन