मुंगेर के प्रभार में भागलपुर के डीआइजी

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर के प्रभार में भागलपुर के डीआइजी मुंगेर . मुंगेर रेंज के डीआइजी का पद एक सप्ताह तक रिक्त रहने के बाद राज्य सरकार ने भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआइजी उपेंद्र कुमार सिन्हा को मुंगेर डीआइजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. इस संदर्भ में सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है. विदित हो कि विगत […]

विज्ञापन

मुंगेर के प्रभार में भागलपुर के डीआइजी मुंगेर . मुंगेर रेंज के डीआइजी का पद एक सप्ताह तक रिक्त रहने के बाद राज्य सरकार ने भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआइजी उपेंद्र कुमार सिन्हा को मुंगेर डीआइजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. इस संदर्भ में सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है. विदित हो कि विगत 31 दिसंबर को मुंगेर के डीआइजी शिवेश्वर प्रसाद शुक्ला के सेवानिवृत्ति के बाद मुंगेर का पद रिक्त था और सरकार द्वारा किसी को प्रभार भी नहीं दिया गया था. पत्थर उद्योग को पुन: चालू करने की कवायद मुंगेर . वर्षों से बंद पड़े पत्थर उद्योग को पुन: पुनर्जीवित करने के लिए कवायद तेज हो गयी है. पत्थर उद्योग संघ के तत्वावधान में रविवार को नौलखा दुर्गास्थान प्रांगण में बैठक आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता संजय कुमार यादव ने की. जबकि मुख्य अतिथि राजद के प्रधान महासचिव संजय पासवान थे. बैठक में कहा गया कि पत्थर उद्योग को चालू करने के लिए शीघ्र ही एक शिष्टमंडल राज्य के मुख्यमंत्री व मंत्री से मिल कर ज्ञापन सौंपेगा. बैठक में बैद्यनाथ सिंह, रंजीत कुमार यादव, मंटुन सिंह, धनंजय कुमार, सुनील कुमार यादव मुख्य रूप से मौजूद थे. रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर मुंगेर . रोटरी क्लब ऑफ मुंगेर सिटी की ओर से रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाकर 65 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. लोगों के कॉलेस्ट्रॉल, ब्लड सूगर व रक्तचाप की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय सलाह दी गयी. इस मौके पर डॉ सोहेल, डॉ प्राणमोहन केसरी ने जहां लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष शिव कुमार रुंगटा, सरोज सिंह, मो परवेज लगे रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन