लोक शिक्षा समिति ने की समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : प्रखंड लोक शिक्षा समिति की समीक्षा बैठक सोमवार को आरबी उच्च विद्यालय स्थित कार्यालय में की गई. इसमें सभी पंचायतों के प्रेरक व वरीय प्रेरकों ने हिस्सा लिया. अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक ओम प्रकाश चौधरी ने की. बैठक में मासिक भौतिक वित्तीय प्रतिवेदन, साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत साक्षरता केंद्रों, गोद लिये गये […]

विज्ञापन

जमालपुर : प्रखंड लोक शिक्षा समिति की समीक्षा बैठक सोमवार को आरबी उच्च विद्यालय स्थित कार्यालय में की गई. इसमें सभी पंचायतों के प्रेरक व वरीय प्रेरकों ने हिस्सा लिया. अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक ओम प्रकाश चौधरी ने की. बैठक में मासिक भौतिक वित्तीय प्रतिवेदन, साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत साक्षरता केंद्रों, गोद लिये गये लोक शिक्षा केंद्रों तथा चालू वित्तीय वर्ष की योजनाओं की स्थिति के बारे में समीक्षा की गई.

केआरपी कल्याणी देवी ने कहा कि प्रत्येक लोक शिक्षा केंद्रों पर महीना में दो बार वीटी की बैठक आवश्यक रूप से की जाये. साथ ही सभी लोक शिक्षा केंद्रों के बाहर दीवार पर वहां के वरीय प्रेरक तथा प्रेरक का नाम तथा उनका मोबाइल नंबर भी आवश्यक रूप से अंकित कराया जाये. पंचायत एवं प्रखंड का डाटा तैयार कर कैलेंडर की रूपरेखा में संधारित किया जाये. पंचायतों से प्राप्त स्वयं सहायता समूह के 40 महिलाओं को कौशल विकास कार्यक्रम से जोड़ा जाना है.

उन चयनित महिलाओं को जन शिक्षण संस्थान रहमानी फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षण दिला कर आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है. जिसका विवरण कार्यालय को जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाये. मौके पर वरीय प्रेरक राजेश कुमार, मो तहशीन आलम, विनय कुमार, संजय कुमार, रेखा, रेणु, किरण तथा विकास कुमार तांती मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन