एसएससी मदनपुर ने बैजलपुर को 7 विकेट से हराया
एसएससी मदनपुर ने बैजलपुर को 7 विकेट से हराया प्रतिनिधि . हवेली खड़गपुर शामपुर मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को एसएससी मदनपुर एवं बीसीसी बैजलपुर के बीच मैच खेला गया. जिसमें मदनपुर ने 7 विकेट से मैच जीत कर टूर्नामेंट के दूसरे चक्र में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया.टॉस जीत कर […]
एसएससी मदनपुर ने बैजलपुर को 7 विकेट से हराया प्रतिनिधि . हवेली खड़गपुर शामपुर मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को एसएससी मदनपुर एवं बीसीसी बैजलपुर के बीच मैच खेला गया. जिसमें मदनपुर ने 7 विकेट से मैच जीत कर टूर्नामेंट के दूसरे चक्र में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया.टॉस जीत कर बीसीसी बैजलपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 16 ओवर के मैच में 13.3 गेंद पर ही पूरी टीम 63 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से दिवाकर ने 1 छक्का एवं 4 चौका की मदद से सर्वाधिक 24 रन बनाये. जबकि मदनपुर टीम की और से संतु व करण ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट झटके. जबकि अमर ने 2 विकेट हासिल किया. जवाब में खेलने उतरी मदनपुर की टीम ने 6.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर आवश्यक रन बना लिया. टीम की ओर से संतु ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 5 छक्के व 4 चौके की मदद से शानदार 52 रन बनाये. इस तरह मदनपुर की टीम ने बैजलपुर को 7 विकेट से पराजित किया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए संतु को दिया गया. जिसे पंचायत समिति सदस्य अरुण मंडल ने सम्मानित किया. निर्णायक मंडली में लीडर व मंतोष शामिल थे. मैच को सफल बनाने में अध्यक्ष वरुण मंडल, सचिव रुपेश कुमार सहित अन्य का सहयोग सराहनीय रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










