स्टेडियम नर्मिाण की मांग
स्टेडियम निर्माण की मांग मुंगेर : सदर प्रखंड के बाल्मिकी मैदान शीतलपुर में खिलाडि़यों ने स्टेडियम निर्माण की मांग की है. खिलाड़ी भवेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, आनंद कुमार बुलबुल, जीतेंद्र कुमार जीतू ने कहा कि यह मैदान दर्जनों गांवों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है. यहां स्थानीय स्तर से लेकर […]
स्टेडियम निर्माण की मांग मुंगेर : सदर प्रखंड के बाल्मिकी मैदान शीतलपुर में खिलाडि़यों ने स्टेडियम निर्माण की मांग की है. खिलाड़ी भवेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, आनंद कुमार बुलबुल, जीतेंद्र कुमार जीतू ने कहा कि यह मैदान दर्जनों गांवों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है. यहां स्थानीय स्तर से लेकर राज्य स्तर का फुटबॉल मैच खेला जाता है. लेकिन स्टेडियम नहीं रहने के कारण खिलाडि़यों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खिलाडि़यों ने बताया कि एक बार स्टेडियम निर्माण के लिए राशि भी आ गयी. लेकिन पुन: राशि लौट गयी. ————————–मजनुओं से परेशान लड़की मुंगेर : बीआरएम कॉलेज मार्ग में रोड रोमियो से कॉलेज आने वाली लड़कियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बीआरएम कॉलेज एक मात्र महिला महाविद्यालय है. जहां जमालपुर, बरियारपुर तक की लड़कियों पढ़ने के लिए आती है. जबकि दर्जनों कोचिंग सेंटर भी संचालित होती है. जहां सुबह से ही लड़कियों का आना होता है. लेकिन रोड रोमियों की फब्तियां, अश्लील हरकत से लड़की काफी परेशान है. संबंधित थाना द्वारा इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. जिससे इनकी परेशानी ओर अधिक बढ़ती जा रही है. ————————-अलाव की मांग मुंगेर : राजद नेता शिशिर कुमार लालू ने कहा कि ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है. जिसके कारण रिक्शा चालक, वाहन चालक, गरीब एवं फुटपाथ पर रहने वालों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. उन्होंने जिला पदाधिकारी से मांग किया कि ठंड को देखते हुए शहर ही नहीं गांवों के मुख्य चौक चौराहों, अस्पताल, सामुदायिक भवनों के समीप अलाव की व्यवस्था की जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










