संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : प्रतियोगिता में शामिल बच्चे प्रतिनिधि , बरियारपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय शकहरा टोला के प्रांगण में बुधवार को संकुल स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट 2016 तरंग के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णनंदन शर्मा ने फीता […]

विज्ञापन

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : प्रतियोगिता में शामिल बच्चे प्रतिनिधि , बरियारपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय शकहरा टोला के प्रांगण में बुधवार को संकुल स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट 2016 तरंग के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णनंदन शर्मा ने फीता काट कर किया.उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है. सीआरसी स्तर पर चयनित छात्र व छात्राओं को बीआरसी स्तर पर भेजा जायेगा. बीआरसी स्तर पर चयनित बच्चों को जिला स्तर पर एवं जिला स्तर पर चयनित बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जायेगा. सीआरसी समन्वयक डॉ संजय कुमार, अशोक कुमार शर्मा, अरविंद पासवान की देखरेख में खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ. 100 मीटर बालक दौड़ में तनमन कुमार, बालिका में निर्जला दोनों मध्य विद्यालय नया टोला ने बाजी मारी. जबकि 400 मीटर दौड़ में मध्य विद्यालय हरिजन कल्याण टोला के राजीव कुमार व बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय शकहरा की काजल कुमारी, सौ मीटर रीले दौड़ में मध्य विद्यालय शकहरा, लंबी कूद में मध्य विद्यालय नया टोला के सागर कुमार व काजु कुमारी, ऊंची कूद में बालक व बालिका में मध्य विद्यालय शकहरा टोला के रुपेश कुमार, राजनंदनी कुमारी ने बाजी मारी. पेटिंग में नया टोला के प्रिया आतिफ, केंब्रीहेंसन प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय शकहरा टोला, बॉलीबॉल व कबड्डी में मध्य विद्यालय शकहरा टोला ने बाजी मारी. सुगम संगीत के बालक वर्ग में म.वि. फुलकिया के आनंद आदित्य और बालक वर्ग शकहरा के अभिमन्यु कुमार ने जीत दर्ज कराया. निर्णायक मंडली में विद्यानंद साह, चंद्रदेव पासवान, नीलम कुमारी, जय प्रकाश यादव, विजेता कुमारी शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन