मेडिकल रीप्रजेंटेटिव बुधवार को रहे हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन

मेडिकल रीप्रजेंटेटिव बुधवार को रहे हड़ताल पर प्रतिनिधि . मुंगेर एफएमआरएआइ के आह्वान पर बुधवार को बीएसएसआर यूनियन मुंगेर के सभी सदस्य एक दिवसीय हड़ताल पर रहे. यह हड़ताल केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीति एवं दवा क्षेत्र में विदेशी हस्तक्षेप के विरोध में था. यूनियन सचिव डीपी राय के नेतृत्व में सभी मेडिकल रीप्रजेंटेटिव […]

विज्ञापन

मेडिकल रीप्रजेंटेटिव बुधवार को रहे हड़ताल पर प्रतिनिधि . मुंगेर एफएमआरएआइ के आह्वान पर बुधवार को बीएसएसआर यूनियन मुंगेर के सभी सदस्य एक दिवसीय हड़ताल पर रहे. यह हड़ताल केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीति एवं दवा क्षेत्र में विदेशी हस्तक्षेप के विरोध में था. यूनियन सचिव डीपी राय के नेतृत्व में सभी मेडिकल रीप्रजेंटेटिव ने अपना काम बंद रखा. बुधवार की सुबह से ही यूनियन के 60 सदस्य टुकड़ियों में बंट कर विभिन्न चौक, शहर के निकास मार्ग, टैक्सी स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही निगरानी की जा रही थी जो रात 10 बजे तक चलता रहा. ताकि कोई भी मेडिकल रिप्रजेंटेटिव हड़ताल के दौरान काम नहीं कर सके. यूनियन सदस्यों ने मांग किया कि दवा के क्षेत्र में अमेरिका हस्तक्षेप को तत्काल रोका जाय. अमेरिका एफडी कार्यालयों तथा कर्मियों को भारत से हटाया जाय, अबतक जारी किये गये उनके सभी नोटिस को रद्द किया जाय, दवा के क्षेत्र में कोई प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर संपूर्ण रोक लगाया जाय, सार्वजनिक क्षेत्र की दवा और टीका इकाइयों को पुनर्जीवित किया जाय, अनुचित वितरण को रोकने के लिए कानून लागू किया जाय मांग शामिल है. इतना की नहीं सरकार एवं नियोक्ताओं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार से कई मांग की गयी है. जिसके पूरा नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया. मौके पर मुकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, अमित नंदन, पुष्पेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, दीलीय कुमार दास, वाईके पाठक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन