बीपीएल की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

बीपीएल की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग जमालपुर : कांग्रेस के जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष पंकज यादव ने ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें वृद्धा पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना स्वीकृति में बीपीएल की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की. साथ ही इंदिरा आवास योजना चयन में बीपीएल पत्रांक प्राप्तांक […]

विज्ञापन

बीपीएल की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग जमालपुर : कांग्रेस के जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष पंकज यादव ने ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें वृद्धा पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना स्वीकृति में बीपीएल की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की. साथ ही इंदिरा आवास योजना चयन में बीपीएल पत्रांक प्राप्तांक की अनिवार्यता को भी समाप्त की जाय. —————————–जुबली वेल पर जाम की स्थिति जमालपुर : जमालपुर थाना एवं यातायात पुलिस की उदासीनता के कारण जुबली वेल चौक पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. ऑटो चालकों के लिए जुबली वेल चौक अस्थायी रूप से स्टैंड बन गया है. हमेशा दर्जनों ऑटो चौक पर लगी रहती है. जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है. जिससे यातायात में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.—————————–नहीं हटा अतिक्रमण जमालपुर : नगर परिषद बोर्ड की बैठक में लिये गये निर्णय के बावजूद जमालपुर शहर में अतिक्रमण मुक्ति अभियान नहीं चलाया गया. जिसके कारण शहर में अतिक्रमणकारियों का दबदबा कायम है. नगर परिषद के विभिन्न मार्गों का अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है. जिससे सड़क सकरी हो गयी है और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन चौक से लोको कॉलोनी रोड और सदर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों ने सड़क पर दुकान सजा रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन