प्रधानाध्यापक अपहरण मामले में चार गिरफ्तार, गये जेल

Updated:
विज्ञापन

हवेली : खड़गपुर उच्च विद्यालय बैजलपुर हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध साह अपहरण मामले में पुलिस ने छापेमारी कर चार अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया. जिसे मंगलवार को न्यायिक सुरक्षा में मुंगेर मंडल कारा भेज दिया गया. विदित हो कि शनिवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध साह का अपराधियों ने विद्यालय से ही अपहरण कर लिया […]

विज्ञापन

हवेली : खड़गपुर उच्च विद्यालय बैजलपुर हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध साह अपहरण मामले में पुलिस ने छापेमारी कर चार अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया. जिसे मंगलवार को न्यायिक सुरक्षा में मुंगेर मंडल कारा भेज दिया गया. विदित हो कि शनिवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध साह का अपराधियों ने विद्यालय से ही अपहरण कर लिया था.

जब पुलिस ने चिह्नित अपराधियों के परिजनों को उठा कर पूछ ताछ प्रारंभ की तो अपराधियों ने पुलिस दबाव के कारण प्रधानाध्यापक को मुक्त कर दिया. मुक्त होने के बाद सुबोध साह के बयान पर 10 अपराधियों को नामजद बनाया गया. जिसमें गोवड्डा के उत्तम बिंद, पिंटू बिंद, शंभू बिंद, बढ़ौना के शेखर रविदास, समदा के रंजन बिंद, नवटोलिया के मिथुन पासवान व अन्य शामिल है.

पूछ ताछ के लिए पुलिस ने रंजन बिंद की पत्नी जया भारती, शेखर रविदास की पत्नी बेबी देवी, उत्तम बिंद के पिता गुनेश्वर बिंद, पिंटू बिंद के भाई विनोद बिंद को पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. 10 नामजद अभियुक्तों में 4 महिला एवं पुरुषों को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन