महिला हिंसा पर छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन

महिला हिंसा पर छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : मानव श्रृंखला बनाती छात्राएं प्रतिनिधि, मुंगेर ————दिशा विहार एवं ऑक्सफेम इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को चंद्रशेखर सिंह बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका विषय ” घरेलू महिला हिंसा ” था. […]

विज्ञापन

महिला हिंसा पर छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित फोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : मानव श्रृंखला बनाती छात्राएं प्रतिनिधि, मुंगेर ————दिशा विहार एवं ऑक्सफेम इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को चंद्रशेखर सिंह बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका विषय ” घरेलू महिला हिंसा ” था. छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से समुदाय को जागरूक करने का काम किया. सोनी कुमारी के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने समाज को जागरूक करने के लिए छात्राओं द्वारा एक मानव श्रृंखला बनाया गया. जहां बैनर, पोस्टर के माध्यम से महिला हिंसा को रोकने के लिए जागरूकता पर बल दिया गया. पूनम कुमारी ने कहा कि देश में लगभग आधी आबादी महिलाओं की है. फिर भी महिलाएं असुरक्षित हैं और उन्हें बराबरी का अधिकार नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को जब तक समान अधिकार नहीं मिल जाता तब तक महिलाओं पर घरेलू हिंसा नहीं रूक सकता. इसके लिए समाज को भी महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा के बारे में सोचना होगा तभी हिंसा पर रोक लगाया जा सकता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वनाथ सिंह चौहान, सुरेश झा, रेणु कुमारी, शशिकला कुमारी, विभा कुमारी, इरफाना खातून, मुक्ता भंडारी, रणधीर सिंह, कार्तिक कुमार, सुशील कुमार पासवान महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन