लोक आस्था का केंद्र है खड़गपुर का सूर्य मंदिर

Updated:
विज्ञापन

हवेली : खड़गपुर 1951 में स्थापित खड़गपुर के सूर्य मंदिर का अपना ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व रहा है. प्राचीन काल से लेकर अबतक खड़गपुर के कई ऐसे अवशेष और धार्मिक धरोहर हैं जिसने खड़गपुर की प्रतिष्ठा को शिखर पर पहुंचाया है. उनमें से एक है खड़गपुर का सूर्य मंदिर. इस मंदिर की स्थापना पंडित देवदत्त […]

विज्ञापन

हवेली : खड़गपुर 1951 में स्थापित खड़गपुर के सूर्य मंदिर का अपना ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व रहा है. प्राचीन काल से लेकर अबतक खड़गपुर के कई ऐसे अवशेष और धार्मिक धरोहर हैं जिसने खड़गपुर की प्रतिष्ठा को शिखर पर पहुंचाया है. उनमें से एक है खड़गपुर का सूर्य मंदिर.

इस मंदिर की स्थापना पंडित देवदत्त शर्मा द्वारा किया गया था़ सूर्योपासना के महापर्व छठ के मौके पर सूर्य मंदिर का महत्व बढ़ जाता है. खड़गपुर बाजार क्षेत्र से दो किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर स्थित सूर्य मंदिर खड़गपुर के धार्मिक आस्था का केंद्र है. जहां केवल छठ पूजा के दौरान ही भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं.

वैसे दिनों में इस मंदिर की ओर श्रद्धालुओं की आस्था उतनी नहीं दिखती. महापर्व छठ पूजा के दौरान सूर्य मंदिर भक्तों के आस्था का केंद्र बिंदु बन जाता है और यहां अर्घ्य देने के बाद लोग आराधना करते हैं. खड़गपुर के इस सूर्य मंदिर के संदर्भ में जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी डित पुरुषोत्तम शास्त्री बताते हैं कि हमलोगों का परिवार नालंदा जिले के जगतपुर से 1935 में खड़गपुर आये थे.

हमारे परिवार के कुल देवता के रूप में भगवान सूर्य की प्रतिमा की पूजा की जाती है. वैसे अबतक इस मंदिर का समुचित विकास नहीं हो पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन