बरियारपुर में अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मारी
मुंगेर / बरियारपुर : बरियारपुर बजरंग बली मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने किराना व्यवसायी उत्तम कुमार साह को गोली मार कर घायल कर दिया. गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच पटना […]
मुंगेर / बरियारपुर : बरियारपुर बजरंग बली मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने किराना व्यवसायी उत्तम कुमार साह को गोली मार कर घायल कर दिया. गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.
प्राप्त समाचार के अनुसार महदेवा गांव निवासी उत्तम कुमार साह हटिया रोड में किराना दुकान चलाता है. शुक्रवार की सुबह 7 बजे वह अपने घर से दुकान खोलने के लिए जा रहा था. जैसे ही वह बजरंग बली मंदिर के समीप पहुंचा है कि पहले से घात लगाये मोटर साइकिल सवार अपराधियों ने उस पर गोली चला दी.
गोली उसके बायें पंजरे के नीचे लगी और दाहिनी पंजरे से निकल गया. उत्तम वहीं घायल होकर गिर गया. जबकि अपराधी पिस्तौल लहराते हुए मोटर साइकिल से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया गया.
हालांकि घायल व्यवसायी ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि जब वह दुकान खोलने जा रहा था तो अपराधियों ने उस पर गोली चलायी. घायल के बयान पर बरियारपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सूत्रों की अगर माने तो अपराधियों ने कुछ दिन पहले दुकानदार उत्तम साह से रंगदारी की मांग की थी.
नहीं देने पर ही अपराधियों ने जान मारने की नियत से उसे गोली मारी. कहते हैं पुलिस अधिकारी बरियारपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक जा रहे थे.
बजरंग बली मंदिर के समीप मोटर साइकिल सवार गिर पड़ा. जिसे उत्तम साह ने उठाया और कहा कि ठीक से वाहन चलाया करो. इसी पर मोटर साइकिल सवार ने गोली चला दी. जिसमें उत्तम घायल हो गया. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










